Categories: दुनिया

पृथ्वी के बाहर दूसरे ग्रहों पर पड़ी चीन की बुरी नजर, वहां की संपदा लूटने के लिए बनाया रोडमैप

अपने नए नक्शे से दुनिया भर को नाराज करने वाले चीन ने अब अंतरिक्ष पर भी अपनी नजर गढ़ा दी है। चीनी वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के दूसरे ग्रहों तथा एस्टेरॉयड जैसी जगहों पर जाकर वहां की खनिज सम्पदा को लाने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। रोडमैप में वर्ष 2100 तक एक 'स्पेस रिसोर्स सिस्टम' तैयार करने की बात कही गई है। 

इस रोडमैप को चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कोर्पोरेशन के प्रमुख वैज्ञानिक वांग की देखरेख में डवलप किया गया है। इस प्लान के तहत पृथ्वी से बाहर दूसरे ग्रहों पर जाकर वहां पर पानी तथा खनिज संसाधनों को खोजना तथा उन्हें पृथ्वी तक लाना है। माना जा रहा है कि इस रोडमैप के जरिए चीन सौरमंडल के दूसरे ग्रहों को अपने कब्जे में करना चाहता है।

स्पेस को ही क्यों टारगेट कर रहा है चीन

वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे सौरमंडल में करीब 13 लाख से अधिक एस्टेरॉयड चक्कर लगा रहे हैं। इनमें से लगभग 700 पृथ्वी के नजदीक है और वहां पर जाकर खनिज सम्पदा का दोहन किया जा सकता है। इनमें से हर एक की कीमत 100 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है। इसी वजह से चीन इन पर कब्जे की तैयारी में लगा हुआ है। चीनी वैज्ञानिक अपने इस मिशन को वर्ष 2035 में स्टार्ट कर 2100 तक पूरा करने के इरादे पर काम कर रहे हैं।

ऐसे करेगा काम

वर्तमान में पृथ्वी से बाहर मंगल जैसे ग्रह तथा शनि और बृहस्पति के चंद्रमाओं पर पानी उपलब्ध है। चीन इस पानी का उपयोग करते हुए पूरे सौरमंडल में एक सेंट्रेलाइज्ड सिस्टम डवलप करना चाहता है। पूरे सौरमंडल में एक स्टोरेज फैसिलिटी का जाल बिछाकर उनकी संपदाओं का दोहन पृथ्वी के लिए किया जा सकेगा।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago