दुनिया

चीन ने फिर बनाया नया घातक वायरस, सिर्फ 3 दिन में होगी मौत

चीन के वैज्ञानिकों ने एक नया आर्टिफिशियल वायरस बना लिया है। यह वायरस इतना घातक है कि सिर्फ तीन दिनों में ही आदमी की मृत्यु हो सकती है। नए वायरस को बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक सामान्य वायरस को मोडिफाई कर Ebola जैसा कुछ बनाने का प्रयास किया था।

कई तरह से डालता है शरीर पर असर

चीनी वैज्ञानिकों ने इसे बनाने के लिए Vesicular Stomatitis वायरस का प्रयोग किया और उसमें Ebola में पाया जाने वाला Glycoprotein (GP) डाला। इसके बाद अन्य जीवों पर इसका प्रयोग कर वायरस के प्रभावों का अध्ययन किया गया। रिसर्च के नतीजे Science Direct मैग्जीन में पब्लिश किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Spiders on Mars: मंगल ग्रह पर दिखी हजारों मकड़ियां, वैज्ञानिकों ने जारी की फोटोज

इस वायरस को इंजेक्शन के जरिए हैम्सटर (घरेलू चूहों की एक प्रजाति) में डाला गया। इसके बाद उनमें बिल्कुल वैसे ही असर देखने को मिला जैसे ईबोला वायरस का इंसानों पर प्रभाव होता है। चूहों के शरीर के अलग-अलग अंगों ने काम करना बंद कर दिया। उनकी आंखों पर भी इसका असर हुआ और उन्हें दिखना बंद हो गया।

मृत चूहों के शरीर के परीक्षण से पता चला कि वायरस बहुत जल्द उनके पूरे शरीर में फैल चुका था। उनके हार्ट, किडनी, आंत, पेट और दिमाग के साथ-साथ उनके लिवर में भी वायरस था। उनके पूरे शरीर पर ही नए सिंथेटिक वायरस के घातक दुष्प्रभाव दिखाई दे रहे थे। हालांकि नए वायरस का सबसे घातक और ज्यादा असर चूहों के लिवर पर हुआ था।

यह भी पढ़ें: इस वैज्ञानिक ने ढूंढा मुर्दे को जिंदा करने का तरीका, अब नहीं होगी मौत और बीमारी

खोज से बना पाएंगे नए वायरस रोधी दवा

वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च के नतीजे पब्लिश करते हुए कहा है कि इस स्टडी के नतीजों से नई दवा बनाने में सहायता मिलेगी। इससे ईबोला और दूसरे वायरस की रोकथाम कैसे की जाए, यह जानने में मदद मिलेगी और वैज्ञानिक आने वाले समय में बेहतरीन वैक्सीन तथा दवा बना पाएंगे।

Morning News India

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

17 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

20 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

22 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

23 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago