Categories: दुनिया

ईरान में हिजाब पर फिर विवाद, फिल्म फेस्टिवल पर बैन

हिजाब न पहनने पर ईरान में फिल्म फेस्टिवल पर बैन कर दिया गया है। यहां इस फिल्म फेस्टिवल के लिए तैयार हुए पोस्टर में अभिनेत्रियों ने हिजाब नहीं पहना था। यह ईरानी शाॅर्ट फिल्म एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जा रहे फिल्म महोत्सव को लेकर किया गया है। जिसके प्रचार के लिए बनाए एक पोस्टर में अभिनेत्री ने हिजाब नहीं पहना है। 

पोस्टर में दिखाई जा रही अभिनेत्री सुसान तस्लीमी है। जो 1982 की एक फिल्म द डेथ ऑफ यज्डगर्ड में दिख रही हैं। एक एजेंसी के अनुसार पोस्टर में बिना हिजाब के आना कानून के खिलाफ है। बिना हिजाब लगाए महिला की फोटो का उपयोग यहां की संस्कृति के खिलाफ है। 

सितंबर में होना था आयोजन 
इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन सितंबर में किया जाना था। आईएसएफए फिल्म महोत्सव का यह 13वां संस्करण था जिसपर प्रतिबंध लगाया गया है। 

महिलाएं लगातार कर रही हैं विरोध 
ईरान में पिछले कुछ समय से महिलाएं हिजाब का विरोध कर रही हैं। यहां 1983 में सिर से गर्दन तक हिजाब अनिवार्य किया गया था। पिछले साल सितंबर में इसको लेकर महिलाओं ने बड़ा विरोध किया था। जिसमें एक 22 वर्ष की युवती ईरानी कुर्द महसा अमिनी की मौत भी हो गई थी।।

Ambika Sharma

Share
Published by
Ambika Sharma

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

18 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

49 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

1 घंटा ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

17 घंटे ago