दुनिया

World Sleep Day 2024 : आपको गंभीर रोग दे सकता है तकिए का कवर, हमेशा रखें ये सावधानी

World Sleep Day 2024 : अच्छी नींद लेना जितना शारीरिक स्थिती के लिए जरुरी है उतना ही दीमाग को सुचारु रुप से चलाने के लिए भी जरुरी है। आज पूर विश्व में वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है। इसका मकसद है कि पूरे संसार के लोगों को नींद के जरुरत को समझाना। अपनी जिन्दगी में बेहतर काम करने के लिए जरुरी है कि हम एक अच्छी नींद लें। लेकिन कई बार हम छोटी-छोटी ऐसी कई गलतियां कर देते हैं जिनका परिणाम हमें भुगतना पड़ता है।

यह भी पढ़ें World Sleep Day 2024: रात को अच्छी नींद लेने के लिए ये हैं कमाल के नुस्खे

गंदी चादर और तकिए कवर से बचकर रहें

हमारे शरीर को एक अच्छी यानी 7 से लेकर 8 घंटे की नींद (World Sleep Day 2024) की जरुरत होती है। तभी हम अगले दिन से सुचारु रुप से काम कर सकते हैं। हाल ही के ताजा रिपोर्टस् के अनुसार कई चौंकानेवाले नतीजे सामने आएं हैं। जिसमें ये बताया गया है कि गंदे तकिए के कवर और गंदी चादर हमारे सोने वाले वातावरण को प्रभावित करती है। यानी हमारी अच्छी नींद में खलल डाल सकती है। रिपोर्टस् के अनुसार 7 या उससे ज्यादा दिन तक तकिए कवर ना धोना बहुत खतरनाक हो सकता है। एक हफ्ते से ज्यादा दिन के बिना धुले हुए तकिए कवर में 3 मिलियन बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। जो कि टॉयलेट की सीट के मुकाबले 17 हजार गुना नुकसानदेह हो सकते हैं। और इससे भी ज्यादा प्रदूषित होते हैं। बिल्कुल इसी तरह से बिना धुली चादर भी बाथरुम के हैंडल से भी ज्यादा 24,631 गुना बैक्टीरिया पैदा करने वाली होती है जो कि हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियों को आमंत्रण दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें World Kidney Day 2024: दुनिया के 10 घातक रोगों में किडनी रोग है इस नंबर पर,पढ़ें पूरी रिपोर्ट

इस तरह से डराने वाले परिणाम सामने आने से लोगों में कई प्रकार की भ्रांतियां भी फैली हैं। इस तरह की कोई भी बात लोग मानते नहीं हैं। लेकिन ये बात सच है कि आपकी बेहतर नींद के लिए जरुरी है कि आप अपने छोटी छोटी बातों से अपनी नींद (World Sleep Day 2024) को प्रभावित नहीं करें। बस छोटी सी चीजों को ध्यान रखें ताकी आपको ऐसी किसी परेशानी को सामना ना करना पड़ें।

ये रखें सावधानी

नींद में खलल ना पड़े इसके लिए आप रुटीन से चादर और तकिए के कवर को धोते रहें। ये अपनी आदत बना लें। डॉक्टर्स का भी यही कहना है कि हर 3 दिन में चादर और तकिए के कवर को धो लेना चाहिए। ताकी आपको इस तरह की कोई परेशानी ना झेलनी पड़े।

 

Saya Chouhan

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

18 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago