दुनिया

Dubai Eid Moon Sighting : दुबई में आज दिखेगा ईद का चाँद, यूएई में कब होगी ईद की नमाज जान लें

Dubai Eid Moon Sighting : अलविदा माहे रमजान की घड़ियां नजदीक आ चुकी हैं, मोमिन के दिल को ईद के चांद की दीदार की खुशियां नसीब होने वाली हैं। भारत में आज 9 अप्रैल को 29वां रोजा है जबकि अरब देशों में आज आखिरी रमजान यानी 30वां रोजा है। सऊदी अरब हो या दुबई हो सभी खाड़ी देशों में भारत से एक दिन पहले चांद नजर आ जाता है। आज दुबई में 30वां रोजा है। ऐसे में दुबई में ईद का चांद (Dubai Eid Moon Sighting) कल बहुत देखने की कोशिश की गई लेकिन नजर नहीं आया। सूर्य ग्रहण और 29वां रोजा होने की वजह से 8 अप्रैल को दुबई में ईद का चांद नजर नहीं आया है। ऐसे में गल्फ देशों में ईद का चांद कब दिखेगा इसी पर हम बात करने वाले हैं। संयुक्त अरब अमीरात में आज शाम को ईद का चांद देखने की पूरी तैयारी कर ली गई है। भारत में इसके अगले दिन ईद का मून दिखेगा।

यह भी पढ़ें : Dubai Eid Date 2024 : दुबई में ईद का चांद इतने बजे दिखेगा, खाड़ी देशों में रहने वाले मुस्लिम ध्यान दें

दुबई में आज दिखेगा ईद का चांद?
(Dubai Eid Moon Sighting)

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई शहर में इन दिनों रमजान की रौनक छाई हुई है। आज शाम को 30 रमजान पूरे हो जाएंगे। ऐसे में दुबई के शेख आज की शाम को ईद का चांद (Dubai Eid Moon Sighting) देखने की पूरी तैयारी में हैं। Dubai के मशहूर अखबार के मुताबिक दुबई में आज शाम ईद का चांद देखने की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। कल 8 अप्रैल को चाँद नजर न आने से हालांकि शेख लोग थोड़े उदास हो गए थे। लेकिन आज तो भय्या ईद का चांद देखकर वो अल हबीबी कर ही लेंगे।

दुबई में इतने बजे ईद का चांद दिखेगा ?

दुबई में ईद का चांद 9 अप्रैल यानी आज रात को 8.30 बजे नजर आ सकता है, यानी भारत के समय से 1.30 घंटे बाद दुबई में चांद दिखता है। इस बार रमजान का चांद दूज का चांद था, जो कि 10 मार्च 2024 को दुबई में नजर आया था। ऐसे में 9 अप्रैल की शाम को भारतीय टाइम के मुताबिक 8.30 बजे यूएई में ईद का चांद नजर आ जाएगा। दुबई के शेख दूरबीन लेकर बैठे रहते हैं, और आसमान की तरफ टकटकी बांधे हुए मगरिब के बाद से ही महफिल जमाकर बैठ जाते हैं।

दुबई में ईद के दिन क्या करते हैं ?

दुबई यानी UAE में रमजान के पाकीजा महीने को काफी रूहानी ढंग से मनाया जाता है। भारत से हटकर दुबई में ईद के मौके पर कुछ अपने ही रिवाज हैं। यूएई में रमजान की तैयारियां शाबान के महीने से ही शुरू हो जाती है। दुबई में ईद (Dubai Eid Date 2024) को लोकल अरबी बद्दू लोग हग्ग अल-लैला के नाम से भी जाना जाता हैं। ईद के दिन दुबई में लोग रिश्तेदारों के घर मिलने जाते हैं, तोहफे पेश करते हैं, साथ ही अल हबीबी वल हयाती भी करते हैं। बुर्ज खलीफा पर ईद का चांद दिखते ही शानदार रौशनी की जाती हैं। दुबई में ईद की नमाज 10 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर होगी। यानी भारत के 8 बजे दुबई में ईद उल फित्र की नमाज पढ़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Saudi Arabia Eid 2024 Date : अरब में ईद इस दिन मनाई जाएगी, भारत में एक दिन बाद क्यों मनेगी ?

खाड़ी देशों में ईद एक दिन पहले क्यों ?

चूंकि हर शहर की ज्योग्राफिक लोकेशन अलग होती हैं, अत चांद भी अलग अलग दिन नजर आता है। ईद का चांद (Dubai Eid Date 2024) अरब देशों में भारत से एक दिन पहले नजर आ जाता है। क्योंकि अरब का टाइम जोन भारत से अलग है। मतलब आज के दिन 9 अप्रैल 2024 को सऊदी अरब दुबई कुवैत में 30वां रमजान है जबकि भारत में 9 अप्रैल को 29वां रोजा है। खाड़ी देशों में ईद का चांद आज शाम 9 अप्रैल 2024 भी नजर आएगा। भारत में उसके अगले दिन ईद का चांद 10 अप्रैल को नजर आएगा। दुबई में रहने वाले तमाम शेख हजरात को ईद उल फित्र की तहे दिल से मुबारकबाद।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

14 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago