Categories: दुनिया

बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ एलन मस्क फिर छाए दुनिया पर

वॉशिंगटन। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की पोजिशन फिर से हासिल कर ली है। टेस्ला के शेयर 5.5 प्रतिशत बढ़कर 207.63 डॉलर पर पहुंच गए है जिस कारण मस्क की नेटवर्थ बढ़ी है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मस्क की कुल नेटवर्थ 187.1 बिलियन डॉलर (करीब 15.4 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 185.3 बिलियन डॉलर (करीब 15.32 लाख करोड़ रुपए) है।

अरनॉल्ट ने मस्क को दिसंबर के मिड में नंबर 1 की पोजिशन से हटाया था। तब से वो टॉप पर बने हुए थे। अरनॉल्ट को मॉडर्न लग्जरी फैशन इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ही इकलौते भारतीय हैं जो बिलेनियर्स की टॉप टेन लिस्ट में शामिल हैं। अंबानी अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं।

इस साल 90 प्रतिशत बढ़ा टेस्ला का शेयर : इस साल टेस्ला के शेयर में 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जनवरी में शेयर की कीमत 108 डॉलर तक गिर गई थी। अब ये 207 डॉलर पर है। स्टॉक प्राइस डाउन होने के कारण साल की शुरुआत में मस्क की नेटवर्थ 137 बिलियन डालर (करीब 11.33 लाख करोड़ रुपए) थी। अक्टूबर 2022 में हुई ट्विटर डील के बाद से ही मस्क की नेटवर्थ में गिरावट देखी जा रही थी। 8 नवंबर को मस्क की नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर (16.5 लाख करोड़ रुपए) से नीचे आई गई थी।

2021 में मस्क की नेटवर्थ 27.95 लाख करोड़ रुपए थी : टेस्ला के शेयरों में तेजी के बाद नवंबर 2021 में मस्क दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने थे। उन्होंने अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया था। 5 नवंबर 2021 को मस्क की नेटवर्थ 338 बिलियन डॉलर (करीब 27.95 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई थी। तब टेस्ला के एक शेयर की कीमत 400 डॉलर से ज्यादा थी।

टॉप 10 में भारत के मुकेश अंबानी : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ही इकलौते भारतीय है जो बिलेनियर्स की टॉप टेन लिस्ट में शामिल है। 81.1 बिलियन डॉलर (6.70 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ अंबानी 10वें नंबर पर है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस, चौथे पर बिल गेट्स और पांचवें पर वॉरेन बफे हैं। एक समय लिस्ट में तीसरे नंबर तक पहुंचने वाले भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी 37.7 बिलियन डॉलर (करीब 3.11 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 32वें नंबर पर है।
 

Ambika Sharma

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 घंटे ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

5 घंटे ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

5 घंटे ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

3 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

4 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago