प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को फ्रांस की यात्रा के लिए पेरिस पहुंचे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पीएम मोदी का स्वागत किया। फ्रांस ने देश के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से पीएम मोदी को सम्मानित किया। यह सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री है। उन्होनें इस अद्वितीय सम्मान के लिए भारत की ओर से मैक्रॉन का धन्यवाद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा इसलिए खास है क्योंकि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन ने पीएम मोदी को बैस्टिल परेड में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था। आज इस परेड में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। PM ने फ्रांस में बसे प्रवासियों से भारत में निवेश की भी अपील की।
फ्रांस में भारतीयों के लिए खास ऐलान
– भारतीय फ्रांस में भी UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे। फ्रांस और भारत के बीच डिजिटल पेमेंट को लेकर करार हुआ है। इसके तहत फ्रांस में भारत के UPI से पेमेंट की जा सकेंगी। इसकी शुरुआत एफिल टावर से होगी।
– फ्रांस में मास्टर्स करने वाले भारतीय छात्रों के पोस्ट स्टडी के लिए वीजा की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। पहले केवल 2 साल का वीजा मिलता था, अब 5 साल का लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाएगा।
– फ्रांस में तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा लगेगी। इसके अलावा भारत सरकार ने फ्रांस सरकार की मदद से मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…