जयपुर। अमेरिका में एक व्यक्ति ने ऐसा कारनामा कर दिया जिसको लेकर पूरी दुनिया हैरान है। इस शख्स ने 1949 और 1981 के बीच बिना तलाक लिए 105 महिलाओं से शादियां कर डाली। अब इस व्यक्ति के नाम सबसे ज्यादा शादी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस शख्स का नाम जियोवन्नी विगलियोटो है। लेकिन आपको बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, जियोवन्नी विगलियोटो की पत्नियां एक दूसरे को नहीं जानती थीं। इतना ही नहीं बल्कि वो उस व्यक्ति के बारे में भी नहीं जानती थीं, जिससे उन्होंने शादी की थी। विगलियोटो ने अमेरिका समेत 14 देशों के 27 अलग-अलग राज्यों में 105 से अधिक महिलाओं से शादी की थी। इसके पीछे का कारण ये था जब भी उसने किसी से शादी की तो उसने हर बार नकली पहचान बताई।
पत्नियों को लूटने का काम करता था
हालांकि, जियोवन्नी विगलियोटो का असली नाम कोई भी नहीं जानता है। विगलियोटो ने इस नाम का इस्तेमाल तब किया था, जब वह अंतिम पत्नी से शादी कर रहा था। वह शादी के बाद पहली मुलाकात पर अपनी पत्नियों के प्रति प्यार दिखाता और अगले ही दिन उनके पैसे और संपत्ति लेकर भाग जाता था। वो अपनी पत्नियों से चुराए सामान को चोर बाजार में बेच देता और फिर से ने शिकार की तलाश में जुट जाता था।
ऐसे पकड़ा गया
हालांकि, विगलियोटो को पकड़ना इतना आसान नहीं था। उसें पकड़ने में सबसे बड़ी भूमिका उसकी अंतिम पत्नी शेरोना क्लार्क की रही। शेरोना ने धोखा देकर भागे जियोवन्नी विगलियोटो को खोजने का खुद फैसला किया। वे उसे एक शहर से दूसरे शहर खोजने लगी। उनकी कोशिशों के कारण ही जियोवन्नी विगलियोटो को 28 दिसंबर 1981 को गिरफ्तार किया गया था। उस व्यक्ति पर पैट्रिकियन एन गार्डिनर से शादी करते हुए भी क्लार्क से शादी करने के लिए बहुविवाह और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।
कोर्ट ने सुनाई 34 साल की सजा
1983 में कोर्ट में ट्रायल के दौरान जियोवन्नी विगलियोटो ने सच उगला और बताया किया उसका असली नाम निकोलाई पेरुस्कोव है। अभियोजन पक्ष ने धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किए गए उसके 50 अलग-अलग नामों की लिस्ट भी तैयार की थी। इसके अलावा उसकी 105 पत्नियों के नाम और पते भी दर्ज थे। कोर्ट ने विगलियोटो को 34 साल की सजा सुनाई और 336000 डॉलर का जुर्माना भी लगया। हालांकि, 1991 में ब्रेन हेमरेज के कारण 61 साल की उम्र में विगलियोटो का निधन हो गया।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…