दुनिया

भारतीय नागरिक चलाते हैं कुवैत की अर्थव्यवस्था, जानिए कितने लोग रहते हैं

जयपुर। Gulf News Hindi : Kuwait Fire को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि वहां पर एक इमारत में आग लगने की वजह से काम करने वाले 50 लोग जिंदा जलकर मर गए हैं जिनमें 40 भारतीय नागरिक है। इनके अलावा 30 भारतीय घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। यह भीषण अग्निकांड मंजफ शहर में हुआ है जो दक्षिण कुवैत में पड़ता है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि यह आग चौकीदार के कमरे में रखे गैस सिलेंडर से लगी जिसमें करीब 160 लोग रहते थे। ये सभी लोग एक ही कंपनी में काम करते हैं।

भीषण अग्निकांड में इमारत पूरी तरह तबाह

कुवैत में लगी इस भीषण आग में इमारत पूरी तरह से जलकर तबाह हो गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत में मजदूर रहते थे, जिसमें ज्यादातर भारतीय थे। हालांकि, अब इस घटना के लिए कुवैत सरकार ने रियल एस्‍टेट मालिक को जिम्मेदार ठहराया है।

कुवैत की आबादी का 21 प्रतिशत हैं भारतीय

आपको बता दें कि कुवैत में भारतीयों की संख्या बहुत ही अधिक है यानि वहां की अर्थव्यवस्था हमारे द्वारा ही चलाई जाती है। कुवैत की कुल आबादी का 21 प्रतिशत यानि लगभग 1 मिलियन और उसके कार्यबल का 30 प्रतिशत (लगभग 9 लाख) भारतीय हैं। इस देश में भारत के लोग महत्वपूर्ण पदों पर हैं। कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने पुलिस को मंगाफ इमारत के मालिक, इमारत के चौकीदार और श्रमिकों के लिए जिम्मेदार कंपनी के मालिक को घटनास्थल पर आपराधिक साक्ष्य कर्मियों की जांच पूरी होने तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

मरने वालों की उम्र 20 से 50 साल के बीच

मंत्री ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद अपने बयान में कहा कि “आज जो कुछ हुआ उसके पीछे का कारण कंपनी और भवन मालिकों का लालच है। इस घटना में मरने वालों में अधिकतर भारतीय नागरिक हैं जिनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच है। इतना ही नहीं बल्कि बचाव अभियान के दौरान 5 अग्निशमन कर्मी भी घायल हो गए। इस इमारत में अधिकतर मौतें धुएं में सांस लेने की वजह से हुई।

भारतीय दूतावास का हेल्पलाइन नंबर जारी

कुवैत में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर जारी पोस्ट में कहा है कि आज भारतीय कामगारों के साथ हुई दुखद अग्नि-दुर्घटना के संबंध में, दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया है। घटना संबंधित अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन (+965-65505246) से जुड़ने के लिए कहा गया है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

1 घंटा ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago