दुनिया

H5N1 Bird Flu 2024: कोरोना से ज्यादा खतरनाक है यह नया वायरस, जानवरों से इंसानों में फैलने का खतरा

H5N1 Bird Flu 2024: कोरोना महामारी का कहर आज भी दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है और इसके कारण लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। लेकिन समय के साथ इस वायरस के कई नए रूप देखने को मिले है और आज भी यह वायरस खत्म नहीं हुआ है। लेकिन अब एक ऐसे वायरस को लेकर खबर सामने आ रही है। नई महामारी का खतरा इंसानों के साथ जानवरों पर भी मंडराने लगा है। यह खतरा है एवियन इन्फ्लूएंजा का जिसे आमतौर पर एवियन इन्फ्लूएंजा को एवियन फ्लू या बर्ड फ्लू कहा जाता है।

यह भी पढ़े: New Tata Sumo Launched 2024: Bolero को टक्कर देने आ रही है नई Tata Sumo, दमदार फीचर के साथ कम कीमत में जबरदस्त माइलेज

इंसानों के संक्रमित होने का खतरा

यह बीमारी इंसानों के साथ जानवरों में भी देखने को मिलती है। इस बीमारी से घरेलू और जंगली पक्षी संक्रमित तेजी से होते है। इसके साथ ही अगर कोई इंसान इनके संपर्क में आता है तो वह भी इसकी चपेट में आ जाता है। अमेरिका में बकरियों और गायों में में बर्ड फ्लू से संक्रमण के मामले सामने आए हैं। संक्रमित गायों की देखभाल कर रहे एक कर्मचारी को भी बर्ड फ्लू हो गया। ऐसे में सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने H5N1 से महामारी फैलने का खतरा बताया है।

H5N1 बर्ड फ्लू के लक्षण

यह एक वायरस है जो मुर्गियों, टर्की, कबूतर और तीतर जैसे पक्षियों को आसानी से संक्रमित करता है। यह वायरस कई प्रकार से फैल सकता है और हाल ही में अमेरिका में H5N1 बर्ड फ्लू के वायरस ने बकरी, गाय और बिल्ली जैसे जानवरों को संक्रमित किया है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक संक्रमित जानवर या पक्षी के संपर्क रहता है तो वह भी उसकी चपेट में आता है। यह इंसानों में आंख, नाक और मुंह के जरिए फैलता है। इसके लक्षणों में सांस लेने में परेशानी, बुखार और खांसी से लेकर गंभीर दर्द हो सकता है। इसके अलावा पीड़ित की मौत तक हो सकती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अब तक H5N1 बर्ड फ्लू के 887 मामले दर्ज किए गए। इसमें 462 लोगों की मौत हो गई जो बहुत ही खतरनाक है और इसलिए इस बीमारी को घातक माना जा रहा कि क्योंकि कोविड-19 से संक्रमित लोगों की मृत्यु दर 0.1% से कम है।

यह भी पढ़े: Loksabha Election 2024 : तीतर सिंह vs मुच्छड़ भाऊ! 238 चुनाव लड़- हार फिर मैदान में ..

किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है?

जो लोग पक्षियों, जानवरों के साथ काम करते हैं उनको H5N1 से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। लेकिन जो जानवरों से दूर है उनको बहुत कम खतरा है। इस वायरस का इंसानों में पहला मामला 1997 में देखा गया था जब हांगकांग में H5N1 के प्रकोप के कारण 6 लोगों की मौत हो गई थी।

Narendra Singh

Recent Posts

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने उड़ाई भजनलाल सरकार की नींदे, जानें बाबा का नया घमासान

Rajasthan paper leak latest news: भजनलाल सरकार के लिए उनके मंत्री ही सिरदर्दी का कारण…

5 घंटे ago

Coldplay शो के टिकट की मारामारी, 10 लाख तक चार्ज, 99 लाख वेटिंग में, ऐसे करें बुकिंग

जयपुर। Coldplay Ticket In India : कोल्डप्ले शो का इन दिनों भारत में जबरदस्त बवाल…

5 घंटे ago

जुबेर खान की फिर होगी जीत! रामगढ़ में कांग्रेस ने खेला ये जबरदस्त कार्ड

जयपुर। Ramgarh Assembly By Election : राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव…

6 घंटे ago

जयपुर में उल्टा पड़ा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का दाव, 404 में से सिर्फ 19 सेंपल फेल

Jaipur Adulterated Food Items Raid Passed in Sample: घी, तेल, सब्ज, फल सभी में धड़ल्ले…

6 घंटे ago

मेवाराम जैन के पीछे पड़े बेनीवाल और हरीश चौधरी, कर दिया ये कांड

Ummedaram Beniwal on Mewaram Jain : जयपुर। आज की बड़ी खबर राजस्थान की राजनीति से…

6 घंटे ago

हनुमान बेनीवाल की एक गलती और हार निश्चित, ये है वो बड़ी बजह

जयपुर। Hanuman Beniwal News : राजस्थान की सात सीटो पर होने वाले उपचुनानों को लेकर…

6 घंटे ago