दुनिया

हज यात्रा पर गए 90 भारतीयों समेत 1000 मुस्लिमों की हुई मौत, कारण चौंकाने वाला

जयपुर। Hajj News : इस साल मुस्लिमों को हज यात्रा करना भारी पड़ गया क्योंकि इस दौरान 90 भारतीयों समेत 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इन मौतों के पीछे का कारण भीषण गर्मी है क्योंकि इस समय मक्का में प्रचंड गर्मी (Makkah Temperature Today) पड़ रही है जिसके चलते यहां तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। हालांकि, हजारों लोगों का हीटस्ट्रोक का इलाज भी किया जा रहा है, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। Hajj 2024 के दौरान मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या मिस्र के लोगों की हैं। Hajj Yatra के दौरान मरने वालों में अधिकतर वो लोग हैं जो यात्रा से महीनों पहले टूरिस्ट वीजा या यात्रा वीजा लेकर सऊदी अरब गए थे।

बिना परमिट वाले हज यात्रियों की मौत

बिना परमिट के हज यात्रा पर गए लोग मक्का में रहे और हज किया। ट्यूनीशिया के विदेश मंत्रालय के मुताबिक उसके अधिकतर उन नागरिकों की मौतें (Hajj Deaths) हुई हैं जो टूरिज्म, विजिट या उमरा वीजा के जरिए सऊदी अरब गए थे। इन लोगों के पास आधिकारिक हज परमिट नहीं था। ये लोग आवास, भोजन या परिवहन जैसी आवश्यक सेवा देने वाले वाले किसी भी संगठित समूह से जुड़े नहीं थे। वहीं, जॉर्डन के वो लोग लोग भी मारे गए या लापता हैं जो आधिकारिक रूप से हज प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं थे।

मक्का में अत्यधिक गर्मी पड़ रही

जॉर्डन का कहना है कि उसके नागरिकों ने औपचारिक हज प्राधिकरण प्रक्रिया को धत्ता बताते हुए पर्यटन या यात्रा वीजा लेकर सऊदी अरब की यात्रा की। इसबार हज यात्रा के दौरान मक्का में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है जिस कारण ऐसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जो बिना परमिट के वहां गए हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से यात्रा करने वालों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। परंतु बिना परमिट वाले लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया। हज यात्रा के दौरान कई लोगों ने तपती धूप में पैदल ही लंबी दूरी, ऊबड़-खाबड़ और कच्चे रास्तों को पार करते हुए की। ये रास्ते पैदल चलने वालों के लिए उपयुक्त नहीं थे।

मरने वालों में बुजुर्गों की संख्या अधिक

सऊदी अरब में मरने यात्रियों (Hajj Death Toll) में बड़ी संख्या बुजुर्गों की है। वहां पर आश्रय और भोजन की कमी की वजह से थकावट और गर्मी से जुड़ी कई बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। सुविधाओं के अभाव में ऐसे तीर्थयात्री कठोर वातावरण के प्रति असुरक्षित हो गए जिस कारण कई मौतें हुईं। अभी मक्का में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका गया। आपको बता दें कि हज यात्रा 2024 के लिए 18 लाख लोग सऊदी अरब (Saudi Arabia Hajj News) गए हैं जिनमें मरने वालों में 600 लोग मिस्र देश के हैं।

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

10 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

11 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

11 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

12 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

13 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

14 घंटे ago