Categories: दुनिया

Haunted Dolls Island: इस आइसलैंड पर पेड़ों पर लटकी हुई हैं 4000 चुड़ैले! पढ़े पूरा रहस्य

Haunted Dolls Island: इस दुनिया में कई डरावनी जगह है, लेकिन Mexico City के दक्षिण में जोचिमिको की नहरों के बीचों-बीच एक छोटा सा द्वीप औरों से काफी अलग है। इस द्वीप पर जाते है तो आपको जगह-जगह पर पेड़ो पर डरावनी गुड़िया लटकी हुई मिलेंगी। इन्हें देखकर बच्चों से लेकर बूढ़े सभी बुरी तरह डर जाते है। साउथ मेक्सिको में मौजूद इस आइलैंड को आइलैंड ऑफ डेड डॉल्स कहते हैं। जहां हजारों की संख्या में लोग इन्हें देखने आते हैं।

भटकती हैं लड़की की आत्मा

इस द्वीप का नाम ‘इस्ला दे लास मुनेकास’ यानि गुड़ियाओं का द्वीप है। इस द्वीप को एक गरीब लड़की की खोई हुई आत्मा को समर्पित बताया जाता है। द्वीप पर आस-पास कई घर है लेकिन द्वीप को हजारों गुड़िया का घर माना जाता है। गुड़ियाओं के कटे हुए अंग, क्षीण सिर और खाली आंखें पेड़ों पर लटकी डराती है।

यह भी पढ़े: Hindaun City: राजस्थान में मौजूद हैं हिरण्यकश्यप की नगरी, विंध्य पर्वत मालाओं से घिरा हैं स्थान

कानाफूसी करती हैं गुड़ियाएं

रात के अंधेरे में इस द्वीप पर जाना दिल का दौरा भी दे सकता है। स्थानीय लोग कहते है कि इस द्वीप पर कई साल पहले एक लड़की डूब गई थी और अब इन गुड़ियों के बीच उस लड़की की आत्मा रहती है। द्वीप के पास रहने वाले लोग कहते है कि अक्सर ये गुड़िया अपना सिर, बाहें हिलाती है व मुंह खोलती है।

यह भी पढ़े: लक्षद्वीप में इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं होगी एंट्री, जानें ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक का खर्चा

इस आदमी ने लटकाई गुड़ियाएं

वाशिंगटन पोस्ट में छपी एक खबर के मुताबिक इस द्वीप की देखभाल डॉन जूलियन संतान बरेरा करते थे। एक बार उन्होंने छोटी सी लड़की को डूबते हुए देखा था लेकिन वह उसे बचा न सके। इसके कुछ समय बाद उन्हें वहां एक गुड़िया नहरों के पास तैरती दिखाई दी, जोकि उसी लड़की की थी जो डूबी थी। ऐसे में डोन जुलियन ने लड़की की आत्मा को सम्मान देने के लिए उस गुड़िया को पेड़ पर लटका दिया। इसके बाद उन्होंने कई तरह की गुड़िया लटकाना जारी रखा। हालांकि, कई लोग इस बात पर विश्वास नहीं करते है। उनका कहना होता है कि डोन जुलियन अकेले रहते थे, इस वजह से उन्होंने लड़की के डूबने जैसी कहानी को रचा था। बताते है कि कई सालों बाद जुलियन खुद उस जगह पर मरे हुए पाए गए, जहां वह लड़की डूबकर मरी थी।

Aakash Agarawal

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

14 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

3 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

3 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

3 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago