न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतवंशियों को दिवाली से पहले ही उसका बोनस मिल गया है। वहां की सरकार की ओर से स्टेट असेंबली में दिवाली के लिए बिल पारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत वहां दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी दी जाएगी। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार मेयर एरिक ऐडम्स ने यह घोषणा की है। उनका कहना है कि मुझे भरोसा है गवर्नर कैथी बिल पर साइन जरूर करेंगी। यह न्यूयॉर्क में रहने वाले 2 लाख से ज्यादा भारतीय परिवारों के लिए एक अच्छी खबर होगी।
मेयर एरिक ऐडम्स ने कहा है कि दिवाली पर छुट्टी की घोषणा होना एक अच्छी खबर है। असेंबली मेंबर जेनिफर राजकुमार इसके लिए लड़े हैं। उन्होंने फैसले पर खुश होते हुए ट्विटर पर शुभ दिवाली लिखकर सभी को बधाई दी है। इस वर्ष 12 नवंबर यानी रविवार को दिवाली मनाई जानी है। ऐडम्स ने कहा यह फैसला सभी को यह बता रहा है कि न्यूयॉर्क सभी के लिए बना है। यहां सभी को उनके धर्म के साथ अपनाया जाता है।
ग्रेस मेंग ने की है मांग
सांसद ग्रेस मेंग ने अमेरिका में 25 मई को निचली संदन में सरकारी छुट्टियों में बदलाव की मांग की थी। संसद में इसके लिए एक बिल भी पेश किया गया। बिल अमेरिका में 12वीं सरकारी छुट्टी दिवाली को घोषित करने की मांग का है।
पेन्सिल्वेनिया में होगी दिवाली की छुट्टी
पेन्सिल्वेनिया राज्य में सीनेट की ओर से दिवाली पर ऑफिशियल छुट्टी दी जाएगी। फ्लोरिडा में भी गवर्नर रॉन डी-सेंटिस भी इंडियनंस के साथ दिवाली मनाते रहे हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…