Categories: दुनिया

मिनिटों में यूक्रेन ने कर दिया कमाल रूस के 12 अरब बहा दिये पानी में

यूक्रेन का एक हमला ही रूस की नींव को हिलाने वाला साबित हुआ है। जिससे रूस को अरबों का नुकसान कुछ मिनिटों में ही हो गया। अब तक रूस के हमलों से यूक्रेन में बड़ा नुकसान हो चुका है। जिससे वहां के लोग और अर्थव्यवस्था बहुत प्रभावित हुई है। अब के हर हमले का अब यूक्रेन मुंह तोड़ जवाब दे रहा है। इसका हिसाब उसने एक बार में ही कर दिया है। जहां रूस की ओर से हर थोड़े समय में यूक्रेन में जगह-जगह बड़े हमले कर अपना आक्रामक रुख दिखाया। अब रूस के भी होश एक दिन में ही यूक्रेन ने उड़ा दिऐ हैं। ताजा खबरों की मानें तो एक हमले ने ही रूस की कमर तोड़ कर रख दी है। क्योंकि कमजोर समझे जाने वाले यूक्रेन ने रूस का एक हमले में ही करीब 12 अरब का नुकसान कर दिया है। जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है। 

आखिर हुआ कैसे ये नुकसान
एक वेबसाइट के अनुसार ब्रांस्क क्षेत्र में रूस के कई विमानों को हवा में ही गोली मार दी गई। इसमें रूस के तीन खतरनाक विमानों के जमींदोज होने की खबर आ रही है। जानकारी की मानें तो रूस के सुखोई एस यू 34 लड़ाकू बमवर्षक, एस यू 35 लड़ाकू और दो एम आई 9 हेलीकाॅप्टर इस हमले का शिकार हुए। ये विमान यूक्रेन के चेर्निहाइव क्षेत्र में मिसाइल से हमला करना चाहते थे। वहां ये लक्ष्य बना कर हमला करने वाले थे। जिन्हें वहां यूक्रेन की सेना ने निशाना बना कर मार गिराया। अभी तक इस पर रूस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं यूक्रेन भी इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दे रहा है। सिर्फ रूस की ओर से इतना कहा गया है कि रूसी विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। जिसका कारण इंजन में आग लगना है। वहीं यह आग कैसे लगी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

चार विमान और अरबों पानी में 
रूस की सेना की शान कहे जाने वाले विमान सुखोई एस यू 34 लड़ाकू बमवर्षक, एस यू 35 लड़ाकू और दो एम आई 9 हेलीकाॅप्टरों का काम तमाम यूक्रेन ने किया है। इसमें सुखोई एस यू 34 लड़ाकू बमवर्षक की कीमत 40 से 50 मिलियन, एस यू 35 लड़ाकू की कीमत 85 मिलियन, और एम आई 9 हेलीकाॅप्टरों की कुल कीमत करीब 37 मिलियन बताई जा रही है। जिससे एक झटके में ही रूस को 142 मिलियन से ज्यादा का नुकसान हो गया है। जिसे भारतीय मुद्रा में देखा जाए तो यह करीब 12 अरब की राशि होगी।

Ambika Sharma

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

13 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

16 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

18 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

19 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

20 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago