Categories: दुनिया

इमरान खान को दिया जा सकता है जहर, इस नेता किया बड़ा खुलासा!

जयपुर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और राजनीतिक पार्टी पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उनकी जान को खतरा हो गया है। इमरान एक मामले की सुनवाई के लिए दोपहर 2 बजे कोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उनको गिरफ्तार करके पुलिस को सौंप दिया। रेंजर्स ने इमरान खान का कॉलर पकड़ा हुआ था। हालांकि, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया। इस्लामाबाद, लाहौर समेत कई जगहों पर पीटीआई समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

 

औरतों में अवसाद से लेकर अस्थमा, पर बर्मिंघम विश्वविद्यालय का बड़ा शोध।

 

इमरान खान को जहर दिया जा सकता है
आपको बता दें​ कि इमरान खान की पार्टी के नेता और पाकिस्‍तान के पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद ने आशंका जताई है कि इमरान खान को जेल के अंदर जहर दिया जा सकता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इमरान खान हीरो बनकर सामने आएंगे। इमरान की राजनीति को यह खत्‍म करने का प्रयास है। उन्‍होंने कहा कि देश में चुनाव होगा और उसे कोई रोक नहीं सकता है। 

 

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार, सुनवाई के दौरान कोर्ट रुम से ही किया गिरफ्तार

 

इस्‍लामाबाद में धारा 144 लगी
इमरान खान गिरफ्तार होने के बाद इस्‍लामाबाद में धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस प्रमुख ने कहा है कि राजधानी इस्‍लामाबाद में हालात सामान्‍य हैं। उन्‍होंने कहा कि कानून का उल्‍लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। पाकिस्‍तान के गृहमंत्री ने कहा कि इमरान खान कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। उन्‍होंने दावा किया कि इमरान खान को प्रताड़‍ित नहीं किया गया है। 

 

अंतरराष्ट्रीय एजेंसी फिच की रिपोर्ट ने क्यों शेयर मार्केट को दिखाई हरी झंडी ?

 

ऐसे किया इमरान खान को गिरफ्तार
इमरान खान की पार्टी की वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी ने कहा है कि लाहौर से देश की राजधानी इस्लामाबाद आए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष अदालत में एक बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तभी रेंजर्स ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया। इसके बाद वकीलों और खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रेंजर खान को कॉलर पकड़कर ले गए और कैदी वाहन में बैठा दिया।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago