चीन और भारत में पत्रकारों को लेकर तनाव चल रहा है। इस बीच चीन ने भारत के आखिरी रिपोर्टर को भी देश छोड़ने के लिए कह दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारतीय पत्रकार के चीन में रहने से संबंधित डॉक्यूमेंट्स को रिन्यू नहीं किया गया है। चीन का आरोप है कि भारत में उसके जर्नलिस्ट्स से सही बर्ताव नहीं किया जाता। लिहाजा, वो भी सख्त कदम उठाने पर मजबूर है।
TOP TEN – 13 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें
खबरों के मुताबिक चीन ने बीजिंग में मौजूद इकलौते भारतीय पत्रकार को भी इसी महीने देश छोड़ने का आदेश दिया है। अगर भारतीय पत्रकार चीन से निकाला जाता है तो बीजिंग में भारतीय मीडिया का कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं होगा।
कुल 4 भारतीय पत्रकार कर रहे थे काम
चीन में इस साल की शुरुआत तक कुल 4 भारतीय पत्रकार काम कर रहे थे। इनमें से एक पिछले सप्ताह ही चला गया और 2 पत्रकारों का वीजा रिन्यू करने के लिए चीन ने अप्रैल में ही मना कर दिया था। आखिरी बचा जर्नलिस्ट न्यूज एजेंसी पीटीआई का है और उसके चीन में रहने से संबंधित डॉक्यूमेंट्स को रिन्यू नहीं किया गया है।
PM मोदी की शान में अमेरिका ने किया कमाल, रेस्टोरेंट में शुरू की ये 'मोदी जी थाली'
चीन के विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन वांग वेनबिन ने कहा कि कुछ सालों में भारत में चीन के पत्रकारों के साथ सही बर्ताव नहीं किया गया। उनके साथ भेदभाव किया गया है। इसके बावजूद हमें उम्मीद है कि भारत हमारे पत्रकारों को वीजा जारी करता रहेगा। उन्होनें कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत में चीनी पत्रकारों के साथ होने वाली समस्याओं को खत्म किया जाएगा। ताकि दोनों देशों के पत्रकार एक-दूसरे के देश में सुकून से काम कर सकें।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…