Categories: दुनिया

गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी कैंप पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, 50 की मृत्यु, 150 से अधिक घायल

इजरायल ने गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी कैंप पर एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में लगभग 50 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 150 से अधिक लोगों के घायल होने की खबरे हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर बोलते हुए इजरायल आर्मी ने दावा किया है कि एय़रस्ट्राइक में एक हमास कमांडर भी मारा गया है। यह कमांडर 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले में शामिल था।

 

हमास ने नहीं की कोई घोषणा

 

वहीं दूसरी ओर हमास की सैन्य खाशा एजेदिन-अल-कासम ने अभी तक इस पूरी घटना पर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि उसने कहा है कि गाजा को इजरायल सेना की कब्रगाह में बदल दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक इस युद्ध में कुल 8,525 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें 3,542 बच्चे तथा 2,187 महिलाएं भी शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: हमास आतंकियों ने करवाई थी नग्न परेड, उस लड़की का शव इजरायल को मिला

 

बेंजामिन नेतान्याहू ने सीजफायर से किया मना

 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कहा है कि अब किसी भी तरह के सीजफायर की संभावना नहीं है। सीजफायर का अर्थ है कि हमास के आगे इजरायल का घुटने टेक देना और आतंकियों के आगे बिना शर्त सर झुका देना। इजरायल ऐसा नहीं करेगा। 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

13 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

15 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

17 घंटे ago