Categories: दुनिया

गाजा में युद्ध विराम, हमास ने छोड़े 13 इजरायली नागरिक

इजरायल और हमास के बीच हुए युद्ध विराम के समझौते के तहत दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के बंदियों की रिहाई शुरु कर दी है। इस क्रम में हमाल ने 13 इजरायली नागरिक (4 बच्चे और 9 महिलाएं) के अलावा 10 थाई और एक फिलिपीन्स मूल के नागरिक को भी रिहा कर दिया है। सभी बंधकों को गाजा से मिस्र भेजा गया, जहां से वे इजरायल आ गए। 

सभी की हालत बताई गई ठीक

बंधकों से शिन बेट सुरक्षा सेवा के सदस्यों ने मुलाकात की तथा उनके आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए गए। बताया जा रहा है कि वे सभी अच्छी स्थिति में हैं और उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। जल्द ही अन्य बंधकों की भी रिहाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समझौते में महिला और बच्चों को छोड़ने पर सहमति बनी है।

यह भी पढ़ें: भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, करोड़ों की दवा अब हजारों-लाखों में मिलेगी

4 दिनों के लिए हुआ है युद्ध विराम

मीडिया के अनुसार दोनों पक्षों में संक्षिप्त समयकाल के लिए युद्ध विराम लागू किया गया है। इस दौरान दोनों पक्ष अपने बंदियों को रिहा करेंगे। हमास 50 से 80 इजरायली नागरिकों को रिहा करेगा जबकि इजरायल  लगभग 150 लोगों को रिहा करेगा। हालांकि इजरायल सरकार के इस फैसले पर विपक्षी दल विरोध जता रहे हैं। उनका मानना है कि इससे देश में आने वाले समय में आतंकी गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

हमास के हमले में हुई थी सैकड़ों इजरायली नागरिकों की हत्या

उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर आकस्मिक हमला किया था। इस हमले में सैकड़ों इजरायली नागरिकों की हत्या कर दी गई और भारी तादाद में उन्हें बंदी भी बना लिया गया था। इनमें इजरायल के साथ-साथ दूसरे देशों के नागरिक भी शामिल थे। इसके बदले में इजरायल ने तुरंत ही गाजा पर हमला कर दिया जो लगातार 45 दिनों से भी अधिक समय से चल रहा है। इस दौरान हमलों में करीब 10 हजार से अधिक फिलिस्तीन नागरिकों की मृत्यु हो चुकी है जबकि हमास के भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Morning News India

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

1 घंटा ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

3 घंटे ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago