दुनिया

Kuwait Eid 2024 : कुवैत सरकार का ईद के मौके पर बड़ा ऐलान, कर्मचारियों की हो गई बल्ले बल्ले

Kuwait Eid 2024 : रमजानुल मुबारक का पाकीजा और बाबरकत वाला महीना अब चंद रोज का मेहमान है। भारत में जहां आज 6 अप्रैल 2024 को 26वां रोजा है, वहीं खाड़ी देशों की बात करें तो दुबई कुवैत और सऊदी अरब में आज 27वां रमजान है। क्योंकि वहां का टाइम जोन अलग है तो वहां ईद का चांद एक दिन पहले यानी 9 अप्रैल को ही नजर आ जाएगा। कुवैत की सरकार ने कर्मचारियों को ईद के मौके (Kuwait Eid 2024) पर एक बड़ी खुशखबरी दी है। ईद उल फित्र के त्योहार पर कुवैत सरकार कितने दिन की छुट्टी दे रही हैं यही हम आपको बताएंगे कुवैत में 10 अप्रैल 2024 को ईद उल फित्र का त्योहार मनाया जाएगा। जबकि भारत में ईद गुरुवार 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। हमें ये जानकारी हमारे कंटेंट राइटर साहब के बड़े साडू जी मोहम्मद मंजूर हुसैन साहब (बेरी वाले) ने उपलब्ध कराई है जो कि कुवैत में ही रहते हैं। हम उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। हिंदी जबान में गल्फ न्यूज के लिए बने रहे हमारे साथ और दुआओें में याद रखें।

यह भी पढ़ें : Kuwait Ramadan : रमजान में इस मुस्लिम देश के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, केवल 4 घंटे काम करेंगे!

कुवैत में ईद की लंबी छुट्टी
(Kuwait Eid 2024)

कुवैत में ईद के मौके पर लंबी छुट्टी की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दुबई ने ईद के मौके पर कर्मचारियों को 9 दिन की लंबी छुट्टी का ऐलान किया था। यूएई की तर्ज पर कुवैत की सरकार ने भी ईद के मौके पर 5 दिन की लगातार लंबी छुट्टी देने का फैसला किया है। कुवैती अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि ईद की छुट्टी मंगलवार 9 अप्रैल 2024 से शुरू होकर शनिवार 13 अप्रैल तक रहेगी। रविवार 14 अप्रैल के बाद सब लोग काम पर लौट आएंगे।

कौन तय करता है ईद की छुट्टी?

खाड़ी देशों में Civil Service Commission (CSC) के द्वारा ईद और बाकी मुस्लिम त्योहारों पर छुट्टी की घोषणा की जाती है। इस बार कुवैत सरकार ने सोशल मीडिया के बयान जारी कर कहा है कि कुवैत में रह रहे बाहर मुल्कों के लोग भी ईद मनाने घर जा सकते हैं। इसी वजह से कुवैत ने उन्हें 5 दिन की लगातार छुट्टी दी है। यानी कुवैत में 9 तारीख से 13 तक सभी संस्थानों में कोई काम नहीं किया जाएगा। कुवैत में रहने वाले भारतीय कामगारों में इस ऐलान के बाद खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें : UAE Eid Al Fitr Holiday : इस मुस्लिम देश ने की ईद पर बड़ी घोषणा, दुबई में रहने वाले भारतीय ध्यान दें

भारत में ईद की छुट्टी कब है?

भारत में ईद उल फित्र की 1 दिन की छुट्टी होती है। लेकिन ये छुट्टी चांद दिखने पर तय की जाती है। भारत सरकार की तरफ से ईद के मौके पर सभी संस्थानों में एक दिन का अवकाश रखा जाता है। कैलैंडर में लिखा रहता है कि ईद का अवकाश चंद्रदर्शनानुसार होगा। क्योंकि चांद एक दिन पहले भी नजर आ सकता है। इस बार भारत में ईद का चांद 10 अप्रैल को नजर आने की पूरी संभावना है। ईद उल फितर का त्योहार भारत में गुरुवार 11 अप्रैल को मनाया जा सकता है। वैसे 9 अप्रैल को चांद दिखने की संभावना बहुत कम है। ज्यादातर रोजे 30 ही होते हैं। चार पांच साल में एक बार 29 रोजे होते हैं। आप सबको हमारी तरफ से ईद उल फित्र की हार्दिक मुबारकबाद।

Morning News India

Recent Posts

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

16 घंटे ago