दुनिया

Longest Iftar Saudi Arabia: रमजान में सऊदी अरब की सबसे बड़ी इफ्तार पार्टी, 2.5 किमी लंबी कतार, हजारों लोगों ने खोला रोजा!

Longest Iftar Saudi Arabia: पूरी दुनिया में इस समय पाकीजा महीना रमजान चल रहा है। सऊदी अरब में रमजान का चांद 10 मार्च 2024 को नजर आया था। जबकि भारत में रमजान का चांद 11 मार्च 2024 को दिखा था। भारत की तरह ही सऊदी में भी इफ्तार पार्टी का चलन है। सऊदी अरब के धार्मिक मामलों का मंत्रालय हर साल रमजान के महीने में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नाम पर विदेशों में इफ्तार का आयोजन करता रहता है। इस साल 2024 में ये बाहुबली रोजा इफ्तार इंडोनेशिया में हुआ है। इस दौरान लोगों ने रोजा इफ्तार का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इंडोनेशिया के विश्व रेकॉर्ड संग्रहालय ने इसके लिए प्रमाण पत्र भी दिया है कि रोजा खोलने के दौरान करीब ढाई किलोमीटर लंबी कतार (Longest Iftar Saudi Arabia) बन गई थी।

यह भी पढ़ें: Saudi Arabia Ramadan: रमजान में सऊदी अरब में मचा हड़कंप, हजारों महिलाएं हुई गिरफ्तार!

2.5 किमी लंबी रोजा इफ्तार की कतार

सऊदी अरब ने रमजान के पवित्र महीने में एक पहल के तहत इंडोनेशिया में एक विशाल इफ्तार पार्टी रखी है। इफ्तार पार्टी को इस साल आसियान (ASEAN) देशों में होने वाले सबसे बड़े इफ्तार के रूप में रेकॉर्ड किया गया है। आसियान दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का एक आर्थिक फोरम हैं, जिसमें इंडोनेशिया, ब्रूनेई, मलेशिया समेत 10 देश सदस्य हैं। इफ्तार की मेजबानी सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने की थी। सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज के नाम पर यह रोजा इफ्तार करवाया गया है। सबसे लंबा इफ्तार आयोजन करने के लिए इंडोनिशियाई विश्व रिकॉर्ड संग्रहालय (एमयूआरआई) ने सऊदी इस्लामिक अफेयर्स को सर्टिफिकेट भी दिया है।

सऊदी अरब की नई पहल

सऊदी राजदूत फैसल अब्दुल्ला ने बताया है कि हर साल एक नये देश में सऊदी किंग के नाम पर रोजा अफ्तारी पार्टी का प्रोग्राम रखा जाता है। इफ्तार के दौरान मौजूद इंडोनेशिया के मुसलमानों को पवित्र कुरान की प्रतियां और खजूर भी वितरित किये गये। इससे पहले अल्बानिया, बोस्निया और पाकिस्तान सहित अन्य देशों में भी सऊदी अरब इफ्तार का आयोजन करवाता रहा है।

यह भी पढ़ें: Ramadan and Ramzan: अरब में रमजान को रमदान क्यों बोलते हैं, मुसलमान जान लें क्या है सही!

हजारों लोगों ने रोजा खोला

सऊदी इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि इफ्तार में बैठने की जो लाइन लगी वो ढाई किलोमीटर लंबी थी। इस अफ्तार पार्टी में 15,000 से अधिक मुस्लिम बंधुओँ ने हिस्सा लिया। सऊदी अरब की जानिब से इंडोनेशिया में मौजूद सऊदी दूतावास के धार्मिक मामलों के प्रतिनिधि अहमद अल हाजमी ने एमयूआरआई से प्रमाण पत्र को कुबूल किया। इंडोनेशिया के दक्षिणी राज्य सुलावेसी के मकासर में आयोजित इफ्तार पार्टी में गवर्नर डैनी फोमेंटो, राज्य की राजनीतिक और इस्लामी हस्तियों के साथ ही इ्स्लामिक संघों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

1 घंटा ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

1 घंटा ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

2 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

3 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

3 घंटे ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

5 घंटे ago