जयपुर। मालदीव ने भारत को सीधी धमकी दी है भारतीय सेना तुरंत प्रभाव से देश छोड़ दे। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन की यात्रा से लौटते ही भारत को यह धमकी दी है। मालदीव आते ही उन्होंने भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए कहा है। ऐसे में इसबार मामला गंभीर हो गया है क्योंकि मुइज्जू ने इसको लेकर समय सीमा दे दी है। उन्होंने कहा कि भारत के सैन्यकर्मियों को 15 मार्च तक देश छोड़ देना चाहिए। चीन जाने के बाद उनके सुर बदल गए हैं।
मालदीव राष्ट्रपति कार्यालय में सार्वजनिक नीती सचिव अब्दुल्ला नाजिम इब्राहिम ने कहा है कि भारतीय सैन्यकर्मी मालदीव में नहीं रह सकते हैं। इसको उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और इस प्रशासन की नीति बताया है। मालदीव में अभी भारत के 88 सैन्यकर्मी हैं। 2 महीने पहले भी मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए कहा था। मोहम्मद मुइज्जू भारत के विरोधी हैं और 'इंडिया आउट' प्रचार के जरिए उन्होंने सत्ता हासिल की थी।
यह भी पढ़ें : Makar Sankranti पर PM Modi की छोटी छोटी गायों ने जीता लोगों का दिल, देखें
भारत और मालदीव ने भारतीय सैनिकों की वापसी पर बात करने के लिए एक हाई लेवल कोर ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप ने माले में विदेश मंत्रालय मुख्यालय में पहली बैठक की है। खबर है कि इस मीटिंग में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर भी मौजूद थे। इस मीटिंग की पुष्टि नाजिम ने करते हुए कहा है कि इस बैठक के एजेंडे में 15 मार्च तक भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने का अनुरोध किया गया है।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 5 दिन की चीन यात्रा से लौटे हैं और उन्होंने आते ही भारत के खिलाफ एक कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मालदीव देश छोटा हो सकता है, लेकिन इससे किसी को हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब वहां के मंत्रियों की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। इस वजह से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब हो गए।
यह भी पढ़ें : 112 साल की इस महिला को चाहिए पति, कोई भी कर सकता है प्रपोज
चीन की यात्रा से लौटते ही मुइज्जू ने मीडिया से कहा कि हमारे पास इस महासागर में छोटे द्वीप हैं, लेकिन हमारे पास 9,00,000 वर्ग किलोमीटर का एक विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र है। मालदीव इस महासागर का सबसे बड़ा हिस्सा रखने वाले देशों में से एक है। मुइज्जू की राष्ट्रपति पद संभालने के बाद चीन की यह पहली यात्रा है। उन्होंने भारत पर परोक्ष रूप से निशाना साधकर कहा कि यह महासागर किसी विशिष्ट देश का नहीं है। यह महासागर इस क्षेत्र में स्थित सभी देशों का है।
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…