दुनिया

500 खर्च कर कमाएं 12 लाख, आईडिया सुनकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा

Ajab Gajab News: आपको कैसा लगेगा अगर आप सिर्फ 500 रुपए खर्च करके 75 लाख रुपए के मालिक बन जाए। पूरी तरह से फिल्मी कहानी जैसा यह मामला हकीकत में भी हुआ है। हालांकि इसमें थोड़ा ट्वीस्ट भी है। इस कहानी को डॉन डॉटसन ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर करते हुए पूरी जानकारी दी है।

क्या है कहानी

स्कॉटलैंड के रहने वाले डॉन डाटसन अपना खुद का ऑक्शन हाउस चलाते हैं जहां पुराने सामान की खरीद-फरोख्त होती है। उनके ऑक्शन हाउस में पुराने सामान की नीलामी चल रही थी। इस नीलामी में एक आदमी ने पुराना सूटकेस 500 डॉलर (करीब 41 हजार रुपए) में खरीद लिया। घर जाकर जब उसने सूटकेस खोला तो उसमें 7.5 मिलियन डॉलर (लगभग 62.65 करोड़ रुपए) कैश पड़े हुए थे। उसे पहले तो समझ ही नहीं आया कि वो क्या करें।

यह भी पढ़ें: हर दिन शराब पीने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स की हुई मौत,इन 5 चीजों से 114 साल तक रहा जिंदा

धीरे-धीरे बात मीडिया तक पहुंची। मीडिया में पहुंचते ही एक दिन उसके पास एक वकील (Attorney) का फोन आया। वकील ने कहा कि वह सूटकेस के असली मालिक की तरफ से बात करना चाहता है। सूटकेस खरीदने वाले ने वकील से मिल कर बात की जिसमें उसमें ऑफर दिया गया कि वह असली मालिक को पूरा पैसा लौटा दे, इसके बदले में उसे 6 लाख डॉलर (यानि करीब 5 करोड़ रुपए) दे देगा। लेकिन सूटकेस खरीदने वाले ने ऑफर कैंसिल कर दी।

इसके बाद दोनों में कई राउंड बातचीत का दौर चला। आखिर में वकील ने अपने क्लाइंट की ओर से 1.2 मिलियन डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपए) का ऑफर दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। हालांकि सूटकेस के पुराने और असली मालिक को इस पूरे सौदे में दस करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा फिर भी उसने चतुराई दिखाते हुए 50 करोड़ रुपए साफ बचा लिए। सबसे बड़ी बात दोनों ही पार्टियों ने गुपचुप यह सौदा कर लिया और बाहर किसी को बात भी नहीं आने दी।

यह भी पढ़ें: कमरे की खिड़की खोल कर रोमांस करते थे, महिला ने कर दी शिकायत, देने पड़ेंगे 10 लाख रुपए!

डॉन का कहना था कि उसने अपने जीवन में इतनी बड़ी डील कभी नहीं देखी जब सिर्फ 500 डॉलर लगा कर 12 लाख डॉलर कमा लिए। हालांकि हमने कई बार देखा है कि बिल्कुल साधारण से लोग भी करोड़ों-अरबों की लॉटरी जीत जाते हैं। इस मामले को भी काफी कुछ वैसा ही माना जा सकता है।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago