दुनिया

Miss World 2024: जानें कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा? जिसने पहना ‘विश्व सुंदरी 2024’ का ताज

Miss World 2024: भारत में बीती रात मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारत ने इस बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी पूरे 28 साल बाद की। इस प्रतियोगिता में बॉलीवुड स्टार से लेकर क्रिकेटर हरभजन मान की मौजूदगी ने समां बांध दिया। ये आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन (Miss World 2024) का ताज चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने पहना। तो जानते हैं कौन हैक्रिस्टीना पिस्जकोवा।

यह भी पढ़ें RTE Admission 2024 : मार्च में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, इस बार 2 कक्षाओं में होगा प्रवेश

क्रिस्टीना पिस्जकोवा महज 24 साल की हैं। उन्होनें ये खिताब 112 देशों की विश्व सुंदरी को पीछे छोड़कर हासिल किया है। क्रिस्टीना पिस्जकोवा का जन्म 19 जनवरी 1999 में हुआ। वे फिलहाल लॉ और बिजनेस की पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन क्रिस्टीना पिस्जकोवा का मन हमेशा मॉडलिंग में रहा इसीलिए उन्होनें मॉडलिंग का करियर चुना और इसी को अपना पैशन बनाया। क्रिस्टीना की लंबाई 5 फीट 11 इंच है और क्रिस्टीना बेहद खूबसूरत हैं। क्रिस्टीना कई सारी भाषाएं भी बोल लेती हैं। वे इंग्लिश, पोलिश, स्लोवॉक भाषाएं बोल लेती हैं। इसी के साथ वे जर्मन में बोलना बेहद पसंद करती हैं।

क्रिस्टीना म्यूजिक में भी इंटरेस्ट रखती हैं। वे ट्रांसवर्स बांसुरी और वायलिन बजाती हैं। इसी के साथ उन्हें समाज सेवा करना भी पंसद है। वे समाज में कई सारे गरीब बच्चों के लिए काम करती हैं। गरीब और असहास बच्चों के लिए क्रिस्टीना ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जिसमें बच्चे अपना भविष्य बना रहे हैं। क्रिस्टीना इस बारे में बतातीं हैं कि ये उनका सबसे प्यारा अनुभव था। जब उन्होने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला।

यह भी पढ़ें 11 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

आपको बता दें इस आयोजन में क्रिस्टीना ने लेबनान की यास्मीना जायटौन को हराकर अपने नाम ये ताज किया है। वहीं बात करें भारत (Miss World 2024) की तो भारत देश की कमान सिनी शेट्टी ने संभाल रखी थी। लेकिन वो आठवें स्थान पर ही रहीं। इस सबके बीच पोलैंड मिस वर्ल्ड रहीं कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना को अपने हाथों से ताज पहनाया। इस तरह से इस आयोजन का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में सिंगर शान, नेहा कक्कड़ और टॉनी कक्कड़ ने अपनी आवाज से जादू बिखेर दिया। इस प्रतियोगिता में कुल 12 जज थे जिसमें फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत कई सारे और दिग्गज लोग भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं आपको ये बता दे कि चेक गणराज्य की और से ये दूसरी जीत है। इससे पहले भी साल 2006 में चेक गणराज्स से ही मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं।

Saya Chouhan

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

2 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

4 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

5 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 घंटे ago