Categories: दुनिया

Morocco Earthquake: भूकंप में अब तक 2000 से अधिक की मौत, सैंकड़ों के मलबे में दबे होने की आशंका

Morocco Earthquake: मोरक्को में आए भूकंप ने देश में भारी तबाही मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की भूकंप में मौत हो चुकी हैं जबकि सैंकड़ों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। भूकंप प्रभावित इलाके में लगभग सभी इमारतें पूरी तरह से ढह चुकी हैं जिसकी वजह से वहां रहने वालों पर कहर टूट पड़ा है। राहत कार्य में जुटी एजेंसियां और टीमें मलबे को हटाकर लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं।

कई दशकों बाद आया है इतना भीषण भूकंप

माना जा रहा है कि यह अर्थक्वेक पिछले 6 दशक का सबसे भयावह भूकंप हैं। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 आंकी गई थी। इमारतों के गिरने की वजह से भारी जान-माल की हानि हुई है। हजारों की मृत्यु तथा लापता होने के साथ ही पूरी आबादी बेघर भी हो गई है। आपदा की इस घड़ी में सरकार ने तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की है।

कब्रिस्तान में बदला पूरा शहर

अर्थक्वेक के कहर के चलते पूरा शहर ही कब्रिस्तान में बदल चुका है। जहां तक नजर जाती है, वहां तक बर्बादी ही नजर आ रही है। इस भूकंप के कारण वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कुछ अति प्राचीन इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। माराकेश शहर में सब कुछ तबाह हो चुका है।

अपनों को ढूंढ रहे हैं लोग

भूकंप के बाद से ही बदहवासी और निराशा की हालत में लोग अपने परिजनों को ढूंढ रहे हैं। राहत एजेंसियां भी लगातार लोगों को बचाने के प्रयासों में जुटी हुई हैं। अस्पतालों में सक्षम लोगों से ब्लड डोनेशन की अपील की जा रही है। 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago