Moscow Attack: जयपुर। रुस की राजधानी मॉस्को में एक आतंकी हमले में 60 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है और 145 से अधिक घायल हो गए हैं। आतंकी हमला राजधानी के क्रोकस सिटी हॉल में हुआ है, जहां पर एक म्यूजिक प्रोग्राम देखने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ जमा थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार को रॉक बैंड ‘पिकनिक’ का म्यूजिक शो था। करीब 6000 सीट वाले इस हॉल में म्यूजिक शो देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा थी। शो शुरू होने के कुछ देर पहले ही अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकी हॉल में घुस गए।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कॉन्सर्ट हॉल में घुसते ही लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग करना शुरु कर दिया। जाते समय वे पेट्रोल बम फेंककर बिल्डिंग में आग भी लगा गए। बताया जा रहा है कि हमले में करीब 5 आतंकी शामिल थे। हमले के बाद आतंकी भाग निकले। हमले के वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि आतंकी ऑटोमैटिक हथियारों से लगातार फायरिंग कर रहे थे, जबकि घबराए लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अन्य सुरक्षा दस्ते मौके पर पहुंचे। मॉस्को के गवर्नर एंड्री वोरोब्योव के हवाले से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में करीब 60 लोगों की मृत्यु होने की खबर है जबकि 145 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। आग लगने से कॉन्सर्ट हॉल की छत का एक हिस्सा भी ढहने के समाचार हैं।
यह भी पढ़ें: Miss World 2024: जानें कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा? जिसने पहना ‘विश्व सुंदरी 2024’ का ताज
घटना के बाद रुसी सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है तथा आतंकियों को पकड़ने के लिए जबरदस्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन से जुड़ी एजेंसी आमाक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…
जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…