दुनिया

NASA ने चंद्रमा पर बना डाली लाइब्रेरी, लाखों किताबें और हजारों गाने भी मिलेंगे

NASA: किसी भी सभ्यता को जानना हो तो उससे जुड़ी किताबों से सब कुछ समझा और जाना जा सकता है। संभवतया इसी एक वजह से चन्द्रमा पर NASA के वैज्ञानिक एक लाइब्रेरी बना रहे हैं। इस लाइब्रेरी में लाखों किताबों के साथ बहुत सारी दूसरी चीजें भी सहेजी जाएंगी। सबसे बड़ी बात, इस लाइब्रेरी को इस तरह डिजाईन किया गया है कि जब तक सूर्य का अस्तित्व है, तब तक चंद्रमा पर बन रही यह लाइब्रेरी भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

क्यों बनाई गई चंद्रमा पर लाइब्रेरी

1960 के दशक में नासा के अंतरिक्षयात्री डेविड़ स्कॉट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि चंद्रमा पर भेजे जाने वाले लूनार रोवर में उन्होंने अपनी बाइबिल भेजी थी। हालांकि चंद्रमा पर आने वाली तेज सूर्य की रोशनी और रेडिएशन की चलते यह बाइबिल आज पढ़ने की हालत में नहीं है। बाद में वैज्ञानिकों ने सोचा कि क्यों न चंद्रमा पर भी कुछ ऐसा भेजा जाए तो अनंत काल तक सुरक्षित रहे और वहां आने वाले एलियन्स को मानव सभ्यता के बारे में सटीक जानकारी दे सकें।

यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह पर मिला एलियन स्पेस शिप का ढांचा, NASA के हेलीकॉप्टर ने ढूंढा

इसी विचार को अमलीजामा पहनाने के लिए उन्होंने एक लाइब्रेरी बनाने का निर्णय लिया। इस लाइब्रेरी को Odysseus के जरिए चंद्रमा के अंधेरे दक्षिणी ध्रुव पर भेजा गया। नासा के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई यह लाइब्रेरी अपने आप में अद्भुत थी। इस लाइब्रेरी में 3 करोड़ पेज वाली लाखों किताबों को जोड़ा गया। इनके साथ ही 25000 गाने, 220 से अधिक कलाकारों की 70000 से अधिक कलात्मक कलाकृतियां सहित अनेकों दूसरी चीजें भी भेजी गई।

ऐसे शुरू हुआ लाइब्रेरी बनाने का काम

यह लाइब्रेरी वास्तव में हमारी धरती की तरह बड़ी सी बिल्डिंग न होकर एक निकल प्लेट है। इस प्लेट पर लेयर्स में बहुत ही सूक्ष्म अक्षरों में इन किताबों को लिखा गया है। निकल धातु का प्रयोग इसलिए किया गया कि निकल कभी खराब नहीं होता और न ही उस पर कभी जंग लगती है। यह डिस्क इतनी बड़ी है कि हमें इसे अपने एक हाथ में ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Solar Eclipse in Islam : सूर्यग्रहण को लेकर इस्लाम क्या कहता है, क्या करते हैं मुसलमान इस दिन

करोड़ों-अरबों सालों तक रहेगी सुरक्षित

निकल पर बनाई गई यह लाइब्रेरी इस तरह तैयार की गई है कि यह अनंतकाल तक सुरक्षित रह सके। यह लाइब्रेरी कम से कम तब तक सुरक्षित रहेगी जब तक चंद्रमा सुरक्षित है या जहां पर यह लाइब्रेरी है वहां पर कोई धूमकेतु या उल्कापिंड गिर कर उसे नष्ट न कर दें। यदि कभी पृथ्वी परमाणु युद्ध के चलते नष्ट भी हो जाती है तो भी चंद्रमा पर मौजूद यह लाइब्रेरी एलियन्स के लिए हमेशा सिक्योर रहेगी।

Jaipur News Epaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago