NASA Robotic Dog spirit: लगभग छह दशक बाद NASA एक बार फिर से चंद्रमा पर कदम रखने की तैयारी कर रहा है। अमरीकी स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा इस बार अंतरिक्ष यात्री के रूप में एक रोबोटिक डॉग को भेज रही है। रोबोटिक डॉग को Spirit नाम दिया गया है और यह चंद्रमा पर जाकर रिसर्च कार्य करेगा।
नासा की एक टीम ने इस रोबोट को खास तौर पर डिजाईन किया है। इसे अभी चंद्रमा पर चलने की ट्रेनिंग दी जा रही है। स्पिरिट में कई सेंसर्स और दूसरी तकनीकों का भी यूज किया जाएगा ताकि यह वहां पर रहकर रिसर्च और खोजबीन कर सके। फिलहाल इसे अपने आसपास के माहौल को समझना और खुद को उसके अनुरूप ढालना सिखाया जा रहा है। रोबोट के चलने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह पर मिला एलियन स्पेस शिप का ढांचा, NASA के हेलीकॉप्टर ने ढूंढा
रोबोटिक डॉग्स को तैयार करने वाली टीम LASSIE ने कहा है कि इन रोबोट्स को इस तरह ट्रेंड किया जा रहा है कि ये न केवल खुद अपने आप सीख सकें, वरन जरूरत पड़ने पर दूसरे रोबोट्स को भी सिखा सकें। यही नहीं, कठिन परिस्थितियों में ये दूसरे रोबोट्स के साथ मिलकर एक टीम की तरह भी काम कर पाएंगे। कुछ लोगों का मानना है कि चंद्रमा पर एलियन्स का भी बेस हो सकता है, हालांकि अभी तक यह एक अफवाह ही साबित हुई है।
चांद का वातावरण पूरी तरह पृथ्वी से अलग है। वहां पर वायुमंडल, ऑक्सीजन और पानी नहीं होने के कारण मानव का रहना संभव नहीं है। ऐसे में कोई वैज्ञानिक लंबे समय तक वहां रूककर रिसर्च नहीं कर सकता। यही कारण है कि स्पेशिएली रोबोट्स बना कर उन्हें रिसर्च के लिए ट्रेंड किया जा रहा है। अभी तक वहां पर लैंडर और रोवर भेजे गए हैं, अब उसी दिशा में एक कदम आगे बढ़कर रोबोट्स को भेजा जा रहा है, यह रोबोट् वहां पर रुकेंगे, खोजबीन करेंगे। इन्हें काम करने के लिए ऑक्सीजन, पानी या वायुमंडल की जरूरत नहीं होगी बल्कि इलेक्ट्रिसिटी से ही काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: 2024 में भारत के लिए बाबा वेंगा ने की ये भविष्यवाणी, बताया तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा भी
चंद्रमा पर आखिरी बार 19 दिसंबर 1972 को अंतरिक्ष यात्री Eugene A. Cernan ने अपने कदम रखे थे। वह मानव इतिहास के पहले ऐसे अंतरिक्ष यात्री है जिन्होंने न केवल स्पेस वॉक की वरन चंद्रमा पर भी चले। उन्होंने ऐसा दो बार किया था। वह चंद्रमा पर चलने वाले अंतिम मानव थे। वह Apollo 17 स्पेस शिप के जरिए पहुंचे थे। उनके बाद से अब तक चंद्रमा पर कोई व्यक्ति नहीं गया था। हालांकि कई लैंडर और रोवर वहां पर भेजे जा चुके हैं। हाल ही भारत ने भी चंद्रयान 3 के साथ विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर भेजा था।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…
Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…