दुनिया

एलियंस पर NASA का बड़ा खुलासा, कहा- बैंगनी रंग के होंगे, बिना रोशनी भी जिंदा रहते हैं

NASA: हमारे इस अनंत ब्रह्मांड में पृथ्वी जैसे अनगिनत ग्रह हैं जहां पर एलियन हो सकते हैं। अमरीकी स्पेस एजेंसी NASA ने कहा है कि ये एलियन हमारी तरह कलर वाले वाले न होकर बैंगनी कलर के हो सकते हैं। इसके पीछे का कारण भी नासा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है। इसे समझने के लिए सबसे पहले जीवन कैसे पनपता है, इसे जानना होगा।

किसी ग्रह पर जीवन कैसे पनपता है?

ब्रह्मांड में किसी ग्रह पर जीवन होने के लिए कुछ बेसिक शर्तों का पूरा होना जरूरी है। सबसे पहली शर्त यही है कि उस ग्रह पर सूर्य की रोशनी, पानी और जीवनदायी गैस (यथा ऑक्सीजन) हो। हमारी पृथ्वी पर यह काम ऑक्सीजन के माध्यम से होता है। सभी जीवों का शरीर ऑक्सीजन लेकर लेता है और उससे शरीर चलाता है। पेड़-पौधों के मामले में यह काम कार्बन डाई ऑक्साइड से होता है। इसी वजह से यहां पर अलग-अलग रंग के जीव और जंतु देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: NASA का रोबोटिक डॉग ढूंढेगा चंद्रमा पर एलियन के निशान, करेगा खोजबीन

अब तक वैज्ञानिक भी दूसरे ग्रहों पर जीवन को ढूंढने के लिए इन्हीं चीजों को देख रहे थे। परन्तु हाल ही समुद्र में कुछ ऐसे जीवों का भी पता चला है जिन्हें जिंदा रहने के लिए सूर्य की रोशनी नहीं चाहिए बल्कि वे अल्ट्रा-वॉयलेट लाईट में भी जिंदा रह सकते हैं। वैज्ञानिकों ने इस तरह के लगभग 20 से अधिक बैक्टीरिया पर अपनी रिसर्च शुरू की। इन सभी का रंग बैंगनी था।

बैक्टीरिया पर किए गए टेस्ट में पाया गया कि उनका यूनिक कलर कुछ खास वजहों से था। रिसर्च में यह भी खुलासा हुआ कि जीवन के लिए ऑक्सीजन या सूर्य की रोशना का होना इतना अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। इन दोनों के बिना भी जीवन पनप सकता है। उस स्थिति में वहां पर बैंगनी रंग के बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो जीवन को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। NASA की वैज्ञानिक रिपोर्ट के अनुसार यदि अंधेरे ग्रहों पर जीवन है तो वहां मौजूद एलियन या जीव बैंगनी रंग वाले हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Aliens News: धरती पर उतरे 10 फीट लंबे और बिना नाक वाले एलियंस! इस परिवार ने किया दावा

कभी पृथ्वी पर भी हो सकते थे यै बैंगनी बैक्टीरिया

नासा के वैज्ञानिक यहां तक कहते हैं कि संभव है हमारी पृथ्वी पर जीवन की शुरूआत से पूर्व यहां पर बैंगनी रंग के बैक्टीरिया मौजूद हो, जिन्होंने आगे जीवन को बढ़ाने का काम किया। हालांकि अभी यह एक परिकल्पना ही है। परन्तु नासा की यह थ्योरी मानव जाति को एलियन सभ्यता ढूंढने के लिए एक नई दिशा जरूर उपलब्ध करा सकती है।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

10 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

11 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

12 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

12 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

13 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

14 घंटे ago