Categories: दुनिया

नेपाली सांसद ने भारत से की चालाकी और फिर चीन में किया खेला! जानकर हर कोई हैरान

  • नेपाली सांसद गिरफ्तार
  • भारत से बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट
  • चीन से ली MBBS की डीग्री
  • 100 किलो सोने की तस्करी
  • 4 और डॉक्टर गिरफ्तार

 

जयपुर। पाकिस्तान के बाद अब नेपाली लोग भारत के लिए किस तरह से मुसीबत का सबब बन रहे हैं इसके नित नए उदाहरण सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि नेपाल में एक सांसद को जाली एजुकेशन सर्टिफिकेट बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नेपाली सांसद सुनील कुमार शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने बिहार से फेक डिग्री खरीदकर उसका इस्तेमाल चीन में हायर एजुकेशन के लिए किया। फिर नेपाल की सेंट्रल इवेस्टिगेशन ब्यूरो (CIB) ने शर्मा को घर से गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : टमाटर के बदले नेपाल ने भारत से छीन लिया खजाना

 

भारत से बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट
आपको बता दें कि शर्मा मोरांग 3 क्षेत्र से नेपाली कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं। CIB के मुताबिक, कुछ डॉक्टरों ने भारत से फर्जी अकैडमिक सर्टिफिकेट जमा करके नेपाल मेडिकल काउंसिल से रेजिस्ट्रेशन करवाया। सांसद का इंटरमीडिएट ऑफ साइंस (I.Sc.) का सर्टिफिकेट सनोथिमी भक्तपुर के नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से वेरिफाई नहीं किया गया था। उन्होंने इसी सर्टिफिकेट के आधार पर MBBS की डीग्री भी प्राप्त की थी।

 

यह भी पढ़ें : PM मोदी के खिलाफ बयान देकर घिरे बिलावल भुट्टो, पाकिस्तान ही देने जा रहा इतनी बड़ी सजा

 

इतनी प्रोपर्टी के मालिक हैं सांसद शर्मा
नेपाली सांसद शर्मा कई मेडिकल और प्राइवेट कॉलेजों के मालिक हैं। पिछले महीने 100 किलो सोने की तस्करी के मामले में उन्होंने गृह मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ और वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत का इस्तीफा मांगा था। आपको बता दें कि 18 जुलाई कोसोना त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चेकिंग को पार करते हुए 100 किलो सोने की तस्करी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक भारतीय और एक चीनी नागरिक सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया था।

 

यह भी पढ़ें : घर खोने का बहाना लगाकर नेपाल में भीख मांगते पकड़े गए 2 दर्जन भारतीय

 

4 अन्य डॉक्टर भी गिरफ्तार​​​​​
हाल ही में CIB चीफ ने नेपाल की संसद के स्पीकर को चिट्ठी लिखकर शर्मा की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्हें शेखर कोइराला खेमे का करीबी माना जाता है। शर्मा के अलावा मामले में 4 डॉक्टरों को भी गिरफ्तार किया गया है। भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा होने की वजह से अक्सर तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago