Categories: दुनिया

भारत की बेटी ने जमकर धोया! हिंदू तो दूर, पाकिस्तान में मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं

जयपुर। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। उन्होंने पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में एक बयान दिया जो सुर्खियों में है। उन्होंने वहां पर पाकिस्तान को पूरी तरह बेनकाब कर दिया। भारत से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदाय पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तुलना में बेहतर कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।

 

ये कौन बच्चा है जो आठ की उम्र में 800 करोड़ का मालिक बना

 

पाकिस्तान ने खुद को मुस्लिम देश घोषित किया
निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत के 2 हिस्सों में विभाजित होने के बाद पाकिस्तान अस्तित्व में आया। पाकिस्तान ने खुद को एक मुस्लिम देश घोषित किया और कहा कि अल्पसंख्यकों को संरक्षण दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया। वहां हर अल्पसंख्यक समुदाय की संख्या सिकुड़ती जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय भी संकट में हैं।

 

UAE ने रातों-रात किया जम्मू-कश्मीर में बड़ा इन्वेस्टमेंट, मॉर्निग न्यूज अखबार पढ़ते ही छाती पीटने लगे पाकिस्तानी

 

भारत में मुस्लिम बढ़, लेकिन पाकिस्तान में हिंदू घटे
सर्वे ऑफ ह्यूमन राइट्स के अनुसार, 1941 की जनगणना के मुताबिक पाकिस्तान में 14 फीसदी हिंदू थे। 1951 की जनगणना में यह संख्या सिकुड़कर सिर्फ 1.3 प्रतिशत रह गई। 2022 की सेंटर फॉर पीस एंड जस्टिस पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में कुल हिंदू 22,10,566 हैं जो देश की कुल आबादी का सिर्फ 1.18 प्रतिशत है।

 

122 करोड़ रुपये में बिकी कार की ये नंबरप्लेट! लेकिन यहां दान की जाएगी पूरी कीमत

 

अहमदिया मुस्लिमों पर जुल्म
पाकिस्तान में अल्लाह की इबादत करने वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। हर साल अहमदिया मुसलमानों और उनके धार्मिक स्थलों पर हमलों की कई घटनाएं दर्ज की जाती हैं। पाकिस्तान के मुस्लिम अहमदिया समुदाय के लोगों को श्गैर-मुस्लिमश् मानते हैं। साल 2021 से अहमदिया समुदाय के पूजा स्थलों पर 30 से अधिक हमले हो चुके हैं।

 

भारतीय पीएम मोदी के फैसले से खुश है इमरान खान, दो बार कर चुके तारीफ

 

शिया मस्जिदों में बम फट रहे
पाकिस्तान में शिया समुदाय का हाल भी कुछ ऐसा ही है। बीते कुछ महीनों में हम पाकिस्तान की शिया मस्जिदों पर आत्मघाती हमलों की कई घटनाएं देख चुके हैं। पिछले साल पंजाब प्रांत में शिया समुदाय के एक जुलूस पर चरमपंथी इस्लामी समूह ने हमला कर दिया था जिसमें 13 लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तानी कट्टरपंथी अक्सर ईशनिंदा कानून से शिया मुस्लिमों को निशाना बनाते हैं। इसी तरह के खतरों का सामना पाकिस्तान का हजारा मुस्लिम समुदाय भी करता है।

 

रूस से युद्ध के बीच भारत आ रही यूक्रेन की मंत्री, जानिए पाकिस्‍तान चुपके से हथियार देगा या नहीं

 

हजारा मुस्लिम का जीना हराम
पाकिस्तान एक सुन्नी मुस्लिम बहुल देश है जो हजारा जैसे अल्पसंख्यक समुदाय का विरोध करते हैं। हजारा मुस्लिम न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि अफगानिस्तान में भी सताए जाते हैं। हजारा दरअसल शिया मुस्लिमों की ही एक कौम है। ये लोग पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बसते हैं। हजारा समुदाय के लोग फारसी, मंगोलियाई और तुर्क वंश के अफगान जातीय अल्पसंख्यक हैं। पाकिस्तान में करीब 15 हजार हजारा मुस्लिम हैं जिनमें से ज्यादातर क्वेटा के आसपास रहते हैं।

 

 

 

 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago