दुनिया

प्याज काटने से रोकटोक पर बुजुर्ग ने कर दी गर्लफ्रेंड की हत्या

America news in Hindi: एक बुजुर्ग ने प्याज काटने से रोकटोक करने पर अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया। इस चौंकाने वाली घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरु कर दी है।

बुजुर्ग ने पुलिस को बताई हत्या की यह कहानी

यह हैरतअंगेज घटना अमरीका के इंडियाना राज्य में हुई है। पुलिस को बुजुर्ग चार्ल्स ने खुद ही घटना की जानकारी दी थी। चार्ल्स ने बताया कि वह अपने घर में गलत तरीके से प्याज काट रहा था। इस पर उसकी प्रेमिका मार्सिया लिंक्सी एक चाकू लेकर उसकी तरफ आई। इसी दौरान दोनों के बीच में हाथापाई में बुजुर्ग के हाथों मार्सिया की हत्या हो गई। चार्ल्स के अनुसार यह घटना आत्मरक्षा में हुई हैं न कि जानबूझकर।

यह भी पढ़ें: भाई-बहन के हनीट्रेप में फंस गए पुलिस के कई जवान, ब्लैकमेल कर लूटे करोड़ों रुपए

पुलिस ने दी यह जानकारी (America news in hindi)

घटना की जांच कर रहे पुलिस दल ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर मार्सिया की लाश पीठ के बल पड़ी हुई थी। आसपास प्याज के छिलके थे और वहीं पर खून से सना चाकू भी रखा था। परन्तु चार्ल्स द्वारा बताई गई कहानी के अनुसार वहां पर कटे हुए प्याज नहीं थे। ऐसे में पुलिस का मानना है कि संभवतया चार्ल्स ने यह हत्या की है और गिरफ्तारी से बचने के लिए झूठ बोल रहा है।

यह भी पढ़ें: Facebook पर अनजान से दोस्ती पड़ेगी महंगी, ऐसे होगा बचाव

पुलिस कर रही है घटना की जांच-पड़ताल

घटना (America news in hindi) की तहकीकात कर रही इंडियाना पुलिस इस मुद्दे पर पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल को देख कर ऐसा अनुभव होता है कि हत्या के बाद सभी कुछ को व्यवस्थित किया गया है। पुलिस को आरोपी चार्ल्स पर ही संदेह है और इसी दिशा में वह आगे बढ़ रही है।

Morning News India

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago