Categories: दुनिया

ईद पर कुरान को मारी लात और फिर जला डाली, सब कैसे किया सरकारी परमीशन लेकर

स्वीडन में अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर एक शख्स ने ईद-अल-अजहा के मौके पर बुधवार को स्टॉकहोम में एक मस्जिद के बाहर कुरान ही जला डाली। प्रदर्शन कर रहे युवक ने ये सब कुछ स्वीडिश सरकार से परमिशन लेकर किया। इसे यह सब करने के लिए अभिव्यक्ति के अधिकार के तहत यह इजाजत दी गई थी। ऐसा करते देख युवक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। 

पहले फाड़े पन्ने और फिर मांस रखकर लगा दी आग

इस शख्स ने प्रदर्शन करने के लिए पहले तो कुरान के पन्ने फाडे़ फिर उससे अपने जूतों को पौंछ कर उसमें मांस का टुकड़ा रखा। इतने पर भी उसका जी नहीं भरा तो उसमें आग भी लगा दी गई। ये सब करने के बाद वहां उस शख्स ने स्वीडन का झंडा लहराया। यह सब देख रहे लोगों में से एक व्यक्ति ने गाॅड इज ग्रेट के नारे लगाकर उस पर पत्थर भी फेंके। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

तुर्किये ने जताया विराध 

कुरान जलाने के मामले पर तुर्किये ने इसपर अपना विरोध प्रकट किया है। यहां विदेश मंत्रालय की ओर से एक मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है, लेकिन कोई भी इसका नाम लेकर इस्लाम का विरोध नहीं कर सकता। 

स्वीडन पुलिस करेगी फैसला

मामले पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा है कि, इस तरह से अपना विरोध प्रदर्शन करना कानूनी दायरे में आता है। इस मामले में कैसे और क्या कार्रवाई की जाएगी यह पुलिस को ही तय करना है। फिलहाल पुलिस ने उस प्रदर्शनकारी पर एक धर्मविशेष को टारगेट करने की बात कहकर केस दर्ज किया है। 

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

14 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago