दुनिया

पाकिस्तान में हिंदुओं से ज्यादा हुई गधों की संख्या, पढ़िए चौंकाने वाला कारण

इस्लामाबाद। Pakistan Donkey Population : पाकिस्तान दुनिया में वो देश है जहां हिंदुओं से ज्यादा गधों को तवज्जो दी जाती है। इसके पीछे का कारण पाकिस्तान की कट्टरपंथी सोच होने के साथ ही चीन का लालच भी है। दरअसल, पाकिस्तान में नए पशुधन के आंकड़े सामने आए हैं जिनके मुताबिक वहां पर गधों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ हिंदुओं की संख्या लागातार घटती (Pakistan Me Hindu) जा रही है जो अब गाधों की संख्या से भी काफी कम हो चुकी है।

पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रही गधों की संख्या

इस्लामिक मुल्क पाकिस्तान में पशुधन पर नए आंकड़ों प्रसारित किए गए हैं जिनके मुताबिक वहां पर गधों की आबादी एक साल में 1.72% बढ़कर 59 लाख हो गई है। वहीं, घोड़ों की संख्या 40 हजार और खच्चर 20 हजार हो चुके हैं। पीईएस 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार मुल्क में गधों की संख्या लागातार और तेजी से बढ़ रही है।

बोझा ढ़ोने वाले पशुओं की आबादी बढ़ी

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ‘बोझा ढोने वाले जानवरों’ की आबादी 2019-2020 में 55 लाख, 2020-21 में 56 लाख, 2021-22 में 5.7 लाख और 2022-23 में 5.8 लाख थी, जबकि 2023-24 में यह बढ़कर 5.9 लाख हो गई। आंकड़ों के अनुसार, मवेशियों की संख्या 5.75 करोड़, भैंसों की 4.63 करोड़, भेड़ों की 3.27 करोड़ और बकरियों की संख्या 8.70 करोड़ हो गई है।

पाकिस्तान में गधों से कम हुई हिंदुओं की संख्या

आपको बता दें कि कुछ दशकों पहले पाकिस्तान में हिंदू धर्म (Hindus in Pakistan) देश के प्रमुख धर्मों में से एक था यानि दूसरे नंबर की आबादी हिंदुओं की थी। भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तब वहां हिंदुओं की जनसंख्या वहां की कुल आबादी की लगभग 20 प्रतिशत थी। वहीं, 2017 की पाकिस्तानी जनगणना में पाकिस्तान की आबादी में हिंदू केवल 2.14% (लगभग 4.4 मिलियन लोग) थे। उमरकोट जिले में देश में 52.2% हिंदू निवासियों का प्रतिशत सबसे अधिक है, जबकि थारपारकर जिले में 714,698 की कुल संख्या के साथ सबसे अधिक हिंदू हैं।

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago