Categories: दुनिया

आजाद होकर भी कुछ नहीं कर सकेंगे इमरान खान, इन 6 टुकड़ों बंटेगा पाकिस्तान

जयपुर। पाकिस्‍तान इस समय अपने सबसे बड़े राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक संकट में बुरी तरह घिरा हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के साथ ही उनके समर्थक भड़के गए। पाकिस्‍तान अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट में घिरा हुआ है और साथ ही अब इस नए बवाल ने उसको बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पीटीआई के मुखिया की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हुए। इन सबके बीच अब यह सवाल पैदा हो गया है कि आखिर पाकिस्‍तान का क्‍या होगा। अब माना जा रहा है कि इस समय इस देश ऐसी स्थिति ऐसी है जिसको संभलना बहुत मुश्किल है। वहीं, कुछ विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि साल 2023 पाकिस्‍तान के लिए खतरनाक साबित हो रहा है और देश के एक बार फिर टुकड़ों में बंटने का खतरा पैदा हो सकता है।

 

इमरान पर न्यायालय होगा मेहरबान,तहरीक- ए -इंसाफ को क्या 1 घंटे में मिलेगा इंसाफ?

 

पाकिस्तान का राजनीतिक और आर्थिक संकट
पाक इस समय कई समस्‍याओं से गुजर रहा जिसमें से छह संकट सबसे अहम हैं। इनमें से पांच तो इंसानों ने पैदा किए हैं तो एक ऐसा है जो प्रकृति की देन है। इन संकटों की वजह से या तो पाकिस्‍तान के टुकड़े हो सकते हैं या फिर इस देश का अस्तित्‍व ही खत्‍म हो सकता है।

 

इंसान ने बदल दिया भगवान का दस्तूर, कहीं मचा न दे तबाही ये सूपर बेबी

 

पाकिस्तान को नहीं मिलेगा कर्जा
यह संकट खासतौर पर पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान की वजह से पैदा हुई है। इमरान को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कभी मार्च करते तो कभी रैली करते। उनकी वजह से देश में एक अजीब ही समस्‍या पैदा हो गई है। इसकी वजह से शासन ठीक से नहीं चल पा रहा है। देश की सरकार भी इमरान के साथ टकराव की स्थिति में है। देश पर आर्थिक संकट भी बहुत बड़ा है। पाकिस्‍तान में महंगाई बहुत ज्‍यादा है, देश की तरक्‍की बहुत ही कम है, विदेशी मुद्रा भंडार भी बहुत कम है।

 

विदेशी निवेशकों की धुआंधार एंट्री, क्या है आज शेयर बाजार का हाल?

 

पाकिस्तान का सुरक्षा संकट
पाक की सुरक्षा का संकट एक बहुत ही बड़ा मसला है। अफगान तालिबान के अलावा टीटीपी ने तो देश में एक नई सरकार घोषित कर दी है। टीटीपी के आतंकियों को अगर पाकिस्‍तान की सेना ने अफगानिस्‍तान में घुसकर मारा तो फिर तालिबान सरकार के साथ सीधा संघर्ष होगा। अब तालिबान को लगता है कि जब उसने अमेरिका को हरा दिया तो फिर पाकिस्‍तान क्‍या चीज है।

 

मोर्चे पर डटी सरकार, जबरदस्त मोचा से कहां हो रहा है, हाल बेहाल?

 

पाक में सिस्‍टम पूरी तरह फेल
इस समय पाकिस्‍तान में सिस्‍टम भी पूरी तरह से फेल हो चुका है और यह अपने आप में बड़ा संकट है। सरकार हो या सेना दोनों ही इस समय हर स्‍तर पर विफल साबित हो रहे हैं। हर संगठन अपने आपको सबकुछ बताने की कोशिशों में लगा है। देश की सरकार के ढांचे में भी काफी खामियां हैं।

 

पाकिस्तान की बर्बादी की शुरुआत, इमरान 8 दिन की रिमांड पर, सुलगते पाकिस्तान की पिक्चर अभी बाकी

 

प्राकृतिक आपदाएं
इनके अलावा पाकिस्तान प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, भूकंप और तूफान भी सरकार और खजाने पर बोझ डालती हैं। इन आपदाओं की वजह से भी देश की स्थिति पर खासा असर पड़ता है। सितंबर 2022 में आई बाढ़ ने देश की आर्थिक स्थिति को बड़ी चोट पहुंचाई।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

5 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago