समुद्र में टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने गई दुर्घटनाग्रस्त टाइटन पनडुब्बी का मलबा बीते दिन मिल गया है। छ दिन बाद मिले इसके टुकड़ों को ढूंढ कर कनाडा के सेंट जॉन पोर्ट पर लाया गया। यह पनडुब्बी 18 जून को अटलांटिक महासागर में 12000 फीट नीचे पांच लोगों को लेकर गई थी। जिसके बाद से ही यह लापता हो गई थी। बाद में पता लगा था कि इसमें विस्फोट हुआ और सभी सवार लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 व्यापारी औ एक पायलट सवार था। 22 जून को पनडुब्बी का मलबा टाइटैनिक जहाज से करीब 1600 मीटर की दूरी पर मिला।
मानवों के अवशेष मिले
टाइटन के बारे में जांच इसके लापता होने के बाद से ही शुरू हो गई थी। जिसमें हादसे का कारण इसमें हुए भीषण विस्फोट को माना जा रहा है। अब जांच में अधिकारियों को मलबे में मानवों के अवशेष मिल रहे हैं। जिनकी मेडिकल टीम के पास जांच करवाई जा रही है।
पांच हिस्से हुए बरामद
पनडुब्बी का जो मलबा मिला है उसमें इसके 5 हिस्से बरामद हुए हैं। कोस्ट गार्ड के अनुसार पनडुब्बी का बहुत सा मलबा अभी भी टाइटैनिक जहाज के पास में ही है। उसे जल्द निकालने की भी कोशिश की जा रही है। जिससे मलबे की फोरेंसिक टीम से जांच करवाकर पता लगाया जा सके कि विस्फोट क्यों हुआ।
18 को गई थी पनडुब्बी
टाइटन पनडुब्बी को अटलांटिक महासागर में 18 जून को छोड़ा गया था। जिसके बाद ये करीब 2 घंटे बाद लापता हो गई थी। अमेरिकी नेवी के अनुसार इसकी आखिरी लोकेशन टाइटैनिक जहाज के पास थी। वहीं इसके लापता होने के कुछ देर बाद ही रडार पर किसी विस्फोट के संकेत मिले थे। जिससे सर्च टीम को दिशा मिली थी। जहाज का मलबा महासागर में 3800 मीटर की गहराई में बताया जाता है। पनडुब्बी से इसका सफर कनाडा, न्यूफाउंडलैंड से ही शुरू हुआ था। यहां से 2 घंटे में मलबे तक पहुंचा जा सकता है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…