Pillars of Light: जापान में कुछ जगहों पर हाल ही एक ऐसी घटना देखी गई जिसके चलते लोग एलियंस के अस्तित्व में भरोसा करने लगे हैं। मई माह की शुरूआत में यहां एक छोटे से कस्बे टाटोरी के आकाश में एक अद्भुत लाइट शो दिखाई दिया। इसकी बहुत से लोगों ने फोटोज भी ली और सोशल मीडिया पर शेयर की करते हुए इसका संबंध एलियन्स से जोड़ा है।
Mothership की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान में 11 मई को ये अजीबोगरीब लाइट शो देखा गया। इस दौरान आकाश में लाइट से बने कुल नौ खंभे दिखाई दिए। इनकी फोटोज लेकर माशी नामक यूजर ने X पर शेयर किया। यूजर ने बताया कि ये लाइट्स जापान के डाइसेन कस्बे के तट पर देखी गई थी।
यह भी पढ़ें: इस वैज्ञानिक ने ढूंढा मुर्दे को जिंदा करने का तरीका, अब नहीं होगी मौत और बीमारी
यह फोटो जल्द ही वायरल हो गई और देखते ही देखते दूसरे यूजर्स भी सोशल मीडिया पर मिलते-जुलते फोटोज शेयर करने लगे। आश्चर्यजनक रूप से ये सभी फोटोज जापान के अलग-अलग हिस्सों में ली गई थीं और सभी एक-दूसरे से काफी दूर थी। कुछ ही देर में इन फोटोज के चलते पूरे देश में चर्चा होने लगी। आप भी इन फोटोज को यहां देख सकते हैं।
फोटोज पर चर्चा करते हुए लोगों ने इसे एलियन्स का कारनामा बताया। कुछ यूजर्स ने कहा कि एलियन्स हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह की कई बातें जल्द ही फैल गई। हालांकि बाद में इस घटना के असली कारणों का खुलासा हो गया।
वैज्ञानिकों ने इस पूरी घटना का अध्ययन करते हुए बताया कि यह किसी तरह की अद्भुत घटना नहीं थी वरन मौसम और फिजिक्स के नियमों का मिला-जुला अजूबा था। भौतिक विज्ञान के नियमों के अनुसार जब समुद्री तट पर तापमान अचानक ही इतना कम हो जाता है कि बादलों में मौजूद जलवाष्प क्रिस्टल के रूप में जमने लगे तब ऐसा होता है।
यह भी पढ़ें: Spiders on Mars: मंगल ग्रह पर दिखी हजारों मकड़ियां, वैज्ञानिकों ने जारी की फोटोज
11 मई को भी जापान का मौसम ऐसा ही था। संयोग से उसी समय जापान के तटों पर लाइट हाउस से समुद्र में तेज लाइट डाली जा रही थी। ऐसे में समुद्र में भेजी गई तेज लेजर लाइट् वापिस वायुमंडल में रेफ्लेक्ट होकर आकाश में खड़े किसी खंभे की तरह दिखाई देने लगते हैं। उस दिन भी यही हुआ था। अलग-अलग जगहों पर समुद्र में भेजी गई तेज लेजर लाइट ही आकाश में एक अद्भुत लाइट शो के रूप में दिखाई दी।
इसी तरह की रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…
fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…
Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…
Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…
Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…
जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई है जिसके पक्ष और…