Categories: दुनिया

क्या, जापान के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध हुई?

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की रैली में तेज धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में प्रधानमंत्री बाल-बाल तो बच गए। लेकिन प्रश्न यह है क्या शिंजो आबे की तरह ही फुमियो किशिदा को मारने की साजिश हुई? कहीं यह  हमलावर उसी गिरोह से तो नहीं? जिन्होने पिछली बार भी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारा था। ब्लास्ट में प्रधानमंत्री बाल-बाल बच गए। संदिग्ध को गिरफ्त में ले लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शनिवार सुबह सुबह ही जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर जानलेवा हमला हुआ। जिसमें वे बाल बाल बचे हैं।

हमला कहां हुआ?

आज उनकी रैली थी। जिसमें स्मोक बम से धमाका किया गया। धमाके की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी भगदड़ के बीच प्रधानमंत्री को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि यह एक पाइप बम था। जो पीएम के पास जाकर गिरा। पीएम रैली आगामी चुनावों को संबोधित करने के लिए रखी गई थी। आपको बता दें कि इस महीने के अंत में यहां पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसी के सिलसिले में फुमियो किशिदा जनसाधारण को संबोधित करने गए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

कहीं यह पुरानी साजिश का दोहराव तो नही?

फुमियो किशिदा की रैली से पहले भी पिछले साल आपको याद होगा। शिंजो आबे जो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री थे। उन पर 8 जुलाई 2022 को जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें उन्हें 2 गोली लगी थी। शिंजो 2021 में जापान के प्रधानमंत्री थे। उसके बाद स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। अपनी कुर्सी पर उत्तराधिकारी के रूप में फुमियो किशिदा को बिठाया गया। 2012 से 2017 तक फुमियो किशिदा जापान के विदेश मंत्री रहे थे। ऐसे में वह एक अनुभवी प्रधानमंत्री हैं। पिछले माह ही फुमियो किशिदा भारत दौरे पर आए थे। ऐसे में भारत का जापान से एक घनिष्ठ संबंध भी रहा है।

Morning News India

Recent Posts

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

1 दिन ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

5 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

5 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

5 दिन ago