प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा के दूसरे दिन वाशिंगटन पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने मोदी के स्वागत में स्टेट डिनर का आयोजन किया। इस प्राइवेट डिनर के लिए मोदी व्हाइट हाउस गए। इस दौरान पीएम मोदी ने जिल बाइडेन को तोहफे में ग्रीन डायमंड दिया। आज पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस यानी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
जिल बाइडेन को गिफ्ट किए हीरे की खासियत
बुधवार को पीएम मोदी रात करीब 9 बजे (अमेरिकी समय के मुताबिक) व्हाइट हाउस पहुंचे। राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी ने स्टेट डिनर रखा। इस दौरान मोदी के साथ भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल और अमेरिका के NSA जेक सुलिवन भी मौजूद रहे। इस मौके पर पीएम मोदी ने फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का इको-फ्रेंडली ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया। यह हीरा पृथ्वी से खोदे गए हीरों के रासायनिक और ऑप्टिकल गुणों को दर्शाता है। इस डायमंड को बनाने में सौर और पवन ऊर्जा जैसे पर्यावरण-विविध संसाधनों का उपयोग किया गया है।
वहीं राष्ट्रपति बाइडेन को '10 प्रिंसिपल्स ऑफ उपनिषद' किताब के फर्स्ट एडिशन के साथ ही मैसूर के चंदन से बना एक खास बॉक्स गिफ्ट किया। इस सुंदर से बॉक्स को जयपुर के कारीगरों ने बनाया। इस बॉक्स के अंदर भगवान गणेश की एक मूर्ति और एक दिये के साथ छोटी-छोटी डिब्बियों में 10 गिफ्ट्स हैं।
मोदी के आज के प्रमुख इवेंट्स
प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समयानुसार आज शाम 7.30 बजे, व्हाइट हाउस में राजकीय सम्मान किया जाएगा। इसके बाद रात 8.30 बजे, मोदी और बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। आज ही पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस यानी संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…