नेपाल के प्रधानमंत्री दो दिन बाद भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल उर्फ प्रचंड अपनी बेटी के साथ 31 से 3 जून तक भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देश में कई जगह भ्रमण तो करेंगे ही साथ ही कई मामलों पर भी चर्चा करेंगे। जिससे पिछले काफी समय से चल रहे भारत और नेपाल के विवाद खत्म हो सकें। ज्ञात हो कि प्रचंड के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी। इस दौरे के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें न्योता भेजा था।
बेटी के साथ घूमने का भी है प्लान
इस आधिकारिक यात्रा में प्रचंड अपनी बेटी को भी साथ लेकर आने वाले हैं। प्रचंड की बेटी का नाम गंगा है यह भी इस यात्रा में उनके साथ आ रही हैं। यही नहीं इस दौरे मे उनके साथ 50 लोग और भी शामिल हैं। प्रचंड की भारत यात्रा के दौरान वे उज्जैन और इंदौर की भी यात्रा करेंगे। उज्जैन यात्रा के दौरान वे प्रसिद्ध शिव मंदिर महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। पिछले साल भी नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत की यात्रा पर आए थे। वे तब वाराणसी में गए थे। वहीं जब मोदी जी नेपाल गए थे तब वे लुम्बिनी और मायादेवी मंदिर में दर्शन करने भी गए थे। दोनों ही देशों की ओर से टेम्पल डिप्लोमैसी आगे बढ़ने की कोशिश की जा रही है।
इस यात्रा में प्रचंड भारत के साथ कुछ अहम समझौते भी कर सकते हैं। यह भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। जिसमें भारत और नेपाल के बीच चलते कुछ विवादों को हल करने की कोशिश होगी। दोनों देशों में कई ऐसी जगहें हैं जिनको लेकर विवाद काफी पुराना है जैसे कालापानी, लिपुलेख, लिम्पियाधुरा। जिनपर बातचीत पहले से ही चल रही है। बॉर्डर के मामलों का हल निकालने के लिए बाउंड्री वर्किंग ग्रुप भी बनाया गया था। इस बार दोनों देशों के बीच इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनाए जाने पर भी बात की जा सकती है। यही नहीं टूरिज्म को बढ़ावा देने और सिविल एविएशन सेक्टर को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।
नेपाल चाहता है भारत की मदद
भारत सरकार से नेपाल सरकार कुछ मदद की भी उम्मीद जता सकती है। नेपाल में डिजिटल पेमेंट सिस्टम शुरू करने में भारत से वह मदद की उम्मीद कर रही है। वहीं भारत भी नेपाल और बांग्लादेश के बीच ट्रेड रूट बनाने पर जोर दे रहा है। जिसपर काफी लंबे समय से बात चल रही है।
इनसे होगी मुलाकात
प्रचंड भारत आकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे ही। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, वाइस प्रेसिडेंट जगदीप धनखड़ से भी मिलेंगे।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…