पाकिस्तान की माली हालत किसी से छिपी नहीं है। जनता भूख के मारे मर रही है। अपने परिवार के लोगों का पेट भरना मुश्किल हो रहा है। जो मेहनत करके बड़ी मशक्कत के साथ पैसे कमाकर खाने का सामान लेकर आते हैं, पुलिसवाले उन्हें भी नहीं छोड़ते। हाल ही में कराची पुलिस ने एक 5 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है जो पुलिस वैन में खाना पकाने के तेल का स्टॉक लूटता था।
पाकिस्तान में महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि जनता के रक्षक ही उनके खाने का सामान चोरी करने लगे है। देश में बिक रहे महंगे खाद्य तेल को पुलिसवाले चोरी कर रहे हैं। हाल ही में तेल चोर गिरोह को गिरफ्तार करने पर पता चला कि पुलिस वैन में हथियारबंद लोग डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल में खाना पकाने के तेल का स्टॉक ले जाने वाले मालवाहक वाहनों को लूटते थे। डकैती के बाद आरोपी खाने का तेल गोदाम में छिपा देते थे।
खबरों के मुताबिक गार्डन मुख्यालय के पास की गई छापेमारी के दौरान जिस गिरोह को पकड़ा गया उसमें गोदाम का मालिक, एक कर्मचारी और पुलिसकर्मी शामिल है। पाकिस्तान में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दर्जनों लूट की घटनाएं हुई है।
बता दे कि पुलिस को इस ऑपरेशन में खाद्य तेल के अलावा आभूषण और अन्य महंगी चीजें भी मिली है। साथ ही पुलिस ने उन औजारों को भी बरामद किया है जो चोरी के समय काम में लिए गए हैं। क्लिफ्टन एसपी के मुताबिक गिरोह में 3 सदस्य शामिल थे। इनमें से एक खुर्शीद पहले से ही जेल में सजा काट रहा है।
Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…
Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…
जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई है जिसके पक्ष और…
Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…
Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…