Categories: दुनिया

PM मोदी के समर्थन में गरजे राहुल गांधी, अमेरिका जाकर इस बात पर दिया पूरा साथ

जयपुर। इस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं और वहां दिया गया उनका भाषण भारतीय मीडिया की सुर्खियां बन रहा है। राहुल गांधी अपने यूएस दौर पर पीएम मोदी और मोदी सरकार की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लेकिन इसी समय एक ऐसा महत्वपूर्ण मुद्दा ऐसा भी सामने आया जिस पर Rahul Gandhi की राय वही रही जो मोदी सरकार की है।

 

मजा तो तब है, जब दुश्मन देश भी इसे सराहे, क्या कहा प्रसिद्ध अखबार ग्लोबल टाइम्स ने, संसद पर?

 

रूस यूक्रेन का मुद्दा
यह मुद्दा रूस यूक्रेन है जिसको लेकर भारत सरकार के रुख की तारीफ की गई है। इसको लेकर राहुल गांधी ने कहा कि रूस के साथ भारत का एक रिश्ता रहा है। मॉस्को के साथ संबंधों को लेकर उनकी प्रतिक्रिया भी उसी तरह होती जो भाजपा की रही है। जब राहुल गांधी से पूछा गया कि यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से भारत-रूस रिश्ते को कांग्रेस किस तरह से आकलन करेगी? तो उन्होंने कहा कि वह भी इस मुद्दे पर इसी तरह की प्रतिक्रिया देते, जिस तरह की प्रतिक्रिया भाजपा की रही है। रूस के साथ हमारा एक रिश्ता है। हम कुछ चीजों के लिए उन पर निर्भर हैं। हमें भी अपने हितों के बारे में सोचना होगा। इसलिए मेरा भी वही रुख भी होगा जो भारत सरकार का है।

 

रूस को नहीं आई रास अमेरिकी सांसद की बात, किया अरेस्ट वारंट जारी

 

रूसी हमले की भारत ने नहीं की निंदा
आपको बता दें यूक्रेन पर रूस का आक्रमण फरवरी 2022 में शुरू हुआ। भारत शुरूआत से ही इस मुद्दे पर रूस की सीधी निंदा करने से बचता रहा है। हालांकी भारत ने कई बार रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अपने रुख को, यह कहते हुए स्पष्ट किया है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।

 

भारत और नेपाल  में मिटने जा रहे है पुरान गिले शिकवे, इन मामलों को खत्म करने आ रहे है नेपाल के पीएम भारत 

 

PM मोदी ने की जेलेंस्की और पुतिन से बात
बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से भी बात की है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने मई में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जापान में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मुलाकात भी की थी. बैठक में, प्रधान मंत्री मोदी ने आश्वासन दिया कि वह संघर्ष को हल करने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पीएम ने कहा कि भारत और मैं संघर्ष को हल करने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

13 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

3 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

3 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

3 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago