दुनिया

Ramadan 2024 : 300 रूपये किलो हुए प्याज, आसमान पर पहुंचे फल-सब्जियों के भाव, देखें लिस्ट

जयपुर। Ramadan 2024 में प्याज के भाव 300 रूपये किलो तक पहुंचने के साथ ही सब्जियों व फ्रूट्स के भाव भी आसमान पर पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि मुस्लिमों का पवित्र महीना रमजान शुरू हो रहा है, लेकिन इससे पहले ही महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। प्याज तो छोड़िए प्याज को क्या महंगाई की वजह से लोगों के पास चाय पीने तक के पैसे नहीं हैं। हालांकि, जनता की यह दुर्गति भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में हो रही है।

Ramadan पर 300 रूपये किलो प्याज तो 80 रूपये किलो हुए आलू

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से यह वीडियो सामने आया जिसमें यह दिखाया गया है कि पीओके के मुजफ्फराबाद में Ramadan 2024 में प्याज की कीमतें 350 रूपये किलो से ज्यादा पहुंच चुकी हैं। वहीं, आलू की कीमत 80 रूपये किलो है। जबकि भारत में ये सब चीजें बेहद कम कीमतों पर मिल रही हैं। पाकिस्तान में एक मजदूर की दिहाड़ी मजदूरी 700 रूपये तक होती है जिस वजह से वहां पर लोग पेटभर खाना तक नहीं खा सकते।

यह भी पढ़ें: Ramadan Moon Sighting 2024: इस देश में रमजान के चांद का फैसला सुप्रीम कोर्ट करता है!

Ramadan पर 12 से 14 घंटे तक बिजली नहीं मिलती

पाकिस्तान के पीओके में बिजली पैदा होती है लेकिन, वहां पर दिन में 12 से 14 घंटे तक बिजली बंद रहती है। इसके अलावा वहां पर मौजूद नदियों में भी पानी नहीं रहा है। पाकिस्तान में इस महंगाई के पीछे की वजह आम जनता भ्रष्टाचार बता रही है। वीडियो में देखा जा सकता है लोग यह कह रहे हैं कि पटवारी से लेकर बड़े अफसर तक सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

यह भी पढ़ें: Ramadan Taraweeh: रमजान में ताज महल में रात के समय होगा ये काम, केवल आगरा वालों को मिलेगी एंट्री!

Ramadan 2024 पर फ्रूट्स व सब्जियों की कीमतें

प्याज – 300 से 350 रूपये किलो
टमाटर- 160 रूपये किलो
आलू – 80 रूपये किलो
शलगम – 80 रूपये किलो
मटर – 150 रूपये किलो
गोभी – 150 रूपये किलो
खीरा – 100 रूपये किलो
माल्टा – 130 रूपये किलो
सेब – 200 रूपये किलो

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

1 घंटा ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

1 घंटा ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

2 घंटे ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

5 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

6 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

7 घंटे ago