Ramadan Moon Sighting 2024: मुसलमानों का पाकीजा महीना शुरु होने वाला है। Ramadan का चांद आज अरब देशों में आज के दिन 10 मार्च 2024 को शाम के समय नजर आ सकता है। भारत में Ramadan Moon Sighting 2024 11 मार्च को हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि Ramadan Moon Sighting 2024 को लेकर सऊदी अरब में अलग नियम हैं। वहां पर देश की सर्वोच्च अदालत तय करती है कि रमजान का चांद नजर आया या नहीं। जी हां, जबकि भारत में एक आम मुसलमान भी अगर चांद देखने की गवाही जामा मस्जिद में जाकर देता है तो उसे मान लिया जाता है। Ramadan Moon Sighting 2024 को लेकर अरब देशों की अदालतें फैसला लेती हैं।
यह भी पढ़ें: Ramadan Taraweeh Dua Hindi: तरावीह की दुआ हिंदी में, मुस्लिम बंधु याद कर लें!
रमजान का चांद आज शाम सऊदी अरब में नजर आ सकता है। सऊदी अरब के सर्वोच्च न्यायालय ने सभी को निर्देश दिया है कि जो लोग रमज़ान का चांद अपनी आंखों से या दूरबीन से देखते हैं, वे निकटतम कचहरी में जाकर इसकी गवाही दें। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ही अंतिम फैसला करता है कि कल से रमजान है या नहीं है।
बात करें हमारे देश की तो यहां पर 11 मार्च 2024 की शाम को मगरिब की नमाज के बाद आसमान में हल्की सी लकीर के रूप में रमजान का चांद नजर आ सकता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर रमजान का चांद 12 मार्च 2024 की शाम को नजर आएगा। वैसे पूरी उम्मीद है कि आज शाम सऊदी अरब की अदालत रमजान की घोषणा कर देगी।
यह भी पढ़ें: Ramadan 2024: इस देश में होता है 22 घंटे का रोजा, भारत में इतने घंटे का रहेगा!
भारत में रमजान और ईद के चांद का फैसला जामा मस्जिद नई दिल्ली की हिलाल कमेटी करती है। हालांकि हर जिले और सूबे की अपनी एक हिलाल कमेटी भी होती है। जो भी हो लेकिन अरब देशों की तरह पाकीजा महीने की शुरुआत के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…