दुनिया

Ramadan Umrah : रमजान में बार बार उमराह करने वाले सावधान! किंग सलमान ने जारी किया नया फरमान

Ramadan Umrah : आलमे इस्लाम में रमजान का महीना चल रहा है। सऊदी अरब के प्रिंस सलमान अपने देश की कट्टरपंथी छवि को दूर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब सरकार ने रमजान में मस्जिदों में इफ्तार करने पर रोक लगाई थी। अब रमजान में उमराह को लेकर नये नियम लागू किये गये हैं। चूंकि रमजान में उमराह का ज्यादा सवाब होता है, यही सोच कर सऊदी में रहने वाले लोकल मुसलमान बार बार उमराह करने मक्का शरीफ पहुंच जाते हैं। इस वजह से भारी भीड़ जमा हो जाती है। इसी भीड़ को कम करने के लिए सऊदी अरब की सरकार ने Ramadan Umrah को लेकर नये नियम जारी किये हैं। नये नियमों के तहत अब मुस्लिम बंधु रमजान के महीने में बार बार उमराह नहीं कर सकेंगे। उमराह हज के अलावा मक्का मदीना की यात्रा को कहा जाता है।

यह भी पढ़ें:Longest Iftar Saudi Arabia: रमजान में सऊदी अरब की सबसे बड़ी इफ्तार पार्टी, 2.5 किमी लंबी कतार, हजारों लोगों ने खोला रोजा!

बार बार उमराह करने पर रोक

नये नियमों के तहत अब भारतीय श्रद्धालु भी रमजान के महीने में बार बार उमरा नहीं कर पाएंगे। रमजान में दुनियाभर से मुसलमान उमराह करने के लिए सऊदी अरब जाते हैं। रमजान में उमराह का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। इसी वजह से रमजान में उमरा करने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है। हज के विपरीत मुस्लिम तीर्थयात्री अपने सऊदी प्रवास में जितनी बार चाहें उमराह कर सकते हैं। ऐसे में लोग रमजान में बार-बार हरमैन शरीफ पहुंच जाते हैं। इससे मक्का शरीफ में भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बढ़ती भीड़ को काबू करने के लिए सऊदी सरकार ने नया नियम लागू करते हुए कहा है कि अब एक बंदा रमजान के महीने में एक बार ही उमराह कर सकता है।

सऊदी सरकार ने क्यों लिया यह निर्णय?

सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि रमजान के उमराह के दौरान भारी हुजूम को कम करने के लिए यह पाबंदी लागू की गई है। ताकि जिन लोगों को रमजान में उमराह करने का मौका नहीं मिला है, उन्हें भी मौका मिल पाएं। मंत्रालय ने कहा कि रमजान में केवल एक बार ही उमराह के लिए परमिट जारी किया जाएगा। भारत के कई लोग सऊदी में काम करते हैं। ऐसे में उनकी संख्या उमराह करने वालों में सबसे ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें:Ramadan and Ramzan: अरब में रमजान को रमदान क्यों बोलते हैं, मुसलमान जान लें क्या है सही!

अरब में मस्जिद में इफ्तार पर बैन

इससे पहले रमजान से पूर्व सऊदी अरब के किंग सलमान ने बड़ा फैसला लिया था। रमजान से पहले सऊदी अरब ने इफ्तार को लेकर नए नियम लागू किये थे। जिनके अनुसार सऊदी अरब की मस्जिदों के अंदर इफ्तार पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सऊदी अरब में 10 मार्च को रमजान का चांद नजर आया था। ऐसे में आज वहां 14 रोजा हो जाएंगे। ईद का चांद सऊदी में 9 अप्रैल को नजर आ सकता है। वही भारत में रमजान 12 मार्च से शुरु हुआ है। ऐेसे में ईद का चांद 10 या 11 अप्रैल को नजर आ सकता है।

हज 2024 कब होगा?

साल के ग्यारह महीने में मुसलमान उमराह कर सकता है। हज केवल हज के महीने में एक निश्चित अवधि में होता है। तभी तो रमजान में उमराह करने के लिए मुसलमानों की भीड़ अरब में उमड़ती है। ईद के 70 दिन बाद बकराईद के मौके पर हज किया जाता है। इस बार हज का महीना जून में आएगा। ऐसे में हज यात्रा अप्रैल के आखिर और मई के महीने में शुरु हो जाएगी। उमराह के लिए भारत से हर साल लाखों लोग रमजान में जाते हैं। सऊदी अरब नये नियम लागू करके अपनी छवि को कट्टरपंथी से आधुनिक इस्लामिक देश की करना चाह रहा है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: mbs saudi news 2024mbs saudi rules ramadan 2024mecca medina ramzanmorning news india ramadanNo permit for repeat Umrah in Ramadanno repaet umrah ramadanRamadan UmrahRamadan Umrah : रमजान में बार बार उमराह करने वाले सावधान! किंग सलमान ने जारी किया नया फरमानramadan umrah packages 2024ramadan umrah packages 2024 indiaRamzan Jaipurrules and regulations for umrahsaudi arabia new ramadan umrah rulesSaudi Arabia's Ramadan ruleumrah in ramadanumrah in ramadan benefitsumrah kya haiumrah ramadan rules 2024umrah visa saudi arabiaइजराइली खजूर रमजानजयपुर में रमजानजयपुर सेहरी इफ्तार टाइमदुबई में रमजानप्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब न्यूजभारत में रमजानभारत से रमजान उमराह यात्रामक्का मदीना उमराह रमजानमस्जिदों में इफ्तार पर रोक अरब मेंरमजान में उमराह करने के नये नियम अरबरमजान में बार बार उमरारोजे में उमरा करने पर लगामसऊदी अरब में रमजानसऊदी अरब रमजान प्रतिबंधसऊदी अरब सरकार रमजान 2024हज यात्रा भारत 2024

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

13 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

17 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

17 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

17 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

18 घंटे ago