Categories: दुनिया

विदेशी मुद्रा भंडार की तरह शेयर मार्केट ने भी लगाई छलांग, जानिए क्या है, फॉरेक्स रिजर्व?

इंडियन इकोनामी के लिए एक खुशखबरी आई है। भारत का foreign exchange reserves विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया है। केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा में आरक्षित, संपत्ति में वृद्धि हुई है। आपको बता दें भारतीय रुपया एक फ्लोटिंग मुद्रा है। जिसकी विनिमय दर बाजार द्वारा निर्धारित की जाती है। ऐसे में हमारा विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ना एक सकारात्मक खबर है।
 

क्यों महत्वपूर्ण है?विदेशी मुद्रा भंडार

जिस प्रकार हमारे पूर्वज विपरीत परिस्थितियों के लिए घर में कीमती धातु, जमा पूंजी, रखते थे। उसी प्रकार हमारा रिजर्व बैंक आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार के रूप में नोट(डालर), ट्रेजरी बिल प्रतिभूतियां, जमा, सोना, बांड जैसी परिसंपत्तियों  को रखता है। इसका उद्देश्य मौद्रिक प्रणाली को मेंटेन करना तथा आपातकालीन या दिवालियापन की स्थिति में बेकअप के रूप में इसका प्रयोग करना है ।केंद्रीय बैंक के पास रखा यह जमा ना केवल अर्थव्यवस्था का आत्मविश्वास बढ़ाता है ।अपितु अर्थव्यवस्था में भी काफी योगदान देता है।
 

कितना हो गया विदेशी मुद्रा भंडार?

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पिछले सप्ताह देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व्स विदेशी मुद्रा अस्थियां 6. 536 अरब डॉलर बढ़कर 526.021  अरब डॉलर हो गई।
वही रिजर्व बैंक का गोल्ड रिजर्व भी बढ़ गया है। आरबीआई का गोल्ड इस समय शीर्ष 10 देशों के पायदान में शामिल है। 

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5 मई को सप्ताह समाप्त होने पर 7.1 96 अरब डॉलर उछलकर 595.976 अरब डॉलर हो गया।विशेष आहरण अधिकार एसडीआर 1.9 करोड़ डॉलर घटकर 18. 447 अरब डॉलर रह गया। अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर था। लेकिन कोरोना और वैश्विक घटनाओं के कारण यह धीरे-धीरे घट गया था।

इस प्रकार की परिसंपत्तियां संकट, आपातकालीन परिस्थितियों के साथ-साथ विनिमय दर को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में विदेशी मुद्रा भंडार के साथ-साथ सोने में वृद्धि शेयर मार्केट के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
वही आज शेयर मार्केट का हाल सकारात्मक बना हुआ है। सेंसेक्स सुबह 10:57 मिनट पर  62027. 9 पर तथा निफ्टी 18316. 3 पर ट्रेडिंग कर रहा है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago