दुनिया

रूस और उत्तर कोरिया ने किया सबसे खतरनाक समझौता, मंडरा गया विश्व युद्ध का खतरा

जयपुर। Russia North Korea Military Assistance : रूस और उत्तर कोरिया ने मिलकर दुनिया का शक्तिशाली समझौता किया है जिसके तहत अब विश्व युद्ध छिड़ने की शुरूआत हो सकती है। इस नए समझौते के तहत अब यदि दोनों देशों में से किसी पर भी हमला होता है तो दोनों देश एक दूसरे को तुरंत प्रभाव से सैन्य सहायता उपलब्ध कराएंगे। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के मुताबिक देश के नेता किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच प्योंगयांग में यह शक्तिशाली समझौता हुआ है।

शीत युद्ध के बाद सबसे ताकतवर समझौता

रूस और उत्तर कोरिया के बीच हुए इस समझौते के अनुच्छेद 4 के मुताबिक यदि दोनों में से किसी भी एक देश पर हमला होता है या फिर युद्ध की स्थिति पैदा होती है तो दूसरा बिना किसी विलंब के सैन्य व अन्य सभी प्रकार की सहायता प्रदान करेगा। ऐसे में अब इस समझौते को शीत युद्ध खत्म होने के बाद मास्को और प्योंगयांग के बीच सबसे शक्तिशाली समझौता माना जा रहा है। पुतिन और किम ने इस समझौते को दोनों देशों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

उत्तर कोरिया देगा रूस को हथियार

आपको बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया के बीच यह समझौता ऐसे वक्त में हुआ है जब अमेरिका और उसके सहयोगी देश मास्को और प्योंगयांग के बीच इस हथियार समझौते को लेकर चिंता जता रहे हैं। इस समझौते जरिए प्योंगयांग आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के बदले में मास्को को यूक्रेन में युद्ध के लिए अत्यंत आवश्यक हथियार देगा।

दोनों देशों के बीच घनिष्ठ मित्रता

इस समझौते के बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि दोनों देशों के बीच ‘घनिष्ठ मित्रता’ है और यह अब तक का उनका सबसे शक्तिशाली समझौता है। किम जोंग ने यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस के समर्थन का संकल्प लिया है। जबकि, व्लादिमिर पुतिन ने इसको ‘सफल समझौता’ बताया है जो दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की संयुक्त इच्छाओं को दर्शाने वाला है।

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Top 10 Big News of 21 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 21 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

31 मिन ago

राजस्थान के मंदिरों में होगी भोग की जांच, मोती डूंगरी गणेश मंदिर सबसे शुद्ध

जयपुर। Bhog Certificate : तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली का…

1 घंटा ago

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

13 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

14 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

14 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

15 घंटे ago