मास्को। मास्को में भारतीय आम महोत्सव आमरस को अयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ओर रूस में भारत के राजदूत पवन कपूर ने आम महोत्सव के उघ्दाटन में भाग लिया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री देनेश प्रताप सिंह ने वहां मौजूद लोगों को आमों के बारे में विरस्तर से जानकारी दी। मास्को में उत्तर प्रदेश सरकार, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण और डीआईएसएचए के सहयोग से आम महोत्सव का अयोजन कया गया।
आम महोत्सव के दौरान रूसी लोगों ने उत्तर प्रदेश के आमों का जमकर लुफ्त उठाया। महोत्स्व के दौरान उत्तर प्रदेश के आमों की विभिन्न किस्मों को दर्शाया गया। इस दौरान दशहरी, लंगडा, चौसा, मल्लिका व आम्रपाली का स्वाद लिया। इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की उत्तर प्रदेश सरकार और मास्को में भारतीय दूतावास की और से संयुक्त रूप से यह मैंगो फेस्टिवल आयोजित किया गया हैं। सरकार की ओर से इसका प्रतिनिधित्व किया गया हैं। मैंगो फेस्टिवल में यूपी के विभिन्न जिलों से विभिन्न प्रकार के आम लेकर रूस पहुंचे हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने ट्वीट करते हुए आम महोत्सव की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा की उत्तर प्रदेश के आमों का इस महोत्सव में बोलबाला रहा हैं। रूस के लोगों में आमों को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान रूस के लोगों को फलों का राजा कहें जाने वाले आम के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्रदान की। आम महोत्सव में 2000 से अधिक लोगों द्वारा शिरकत की गई। इस अवसर पर रूस के लोगों ने फलों के राज आम की जमकर तारीफ भी की।सभी में इसको लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर ढाबा रेस्टोरेंट के द्वारा मैंगो से बनने वाली विभिन्न प्रकार की खाने योग्य वस्तु तैयार की इसमें लस्सी से लेकर मिठाईयॉ भी शामिल थी।
Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…
Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…