रूस की जिद अब उसी पर भारी पड़ रही है। जिससे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन की मुश्किले लगातार बढ़ रही हैं। एक ओर यूके्रन के साथ लड़ाई में उसे तगड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं पहले से ही बगावत के संकेत दे रहा वैगनर ग्रुप बगावत करने पर उतर आया है। इन स्थितियों में रूस में भी जल्द ही तख्तापलट होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन को भी अन्य देशों से समर्थन मिलने के कारण रूसी सेना और असले को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रूस की ओर से यूक्रेन में युद्ध में साथ दे रहा वैगनर ग्रुप अब रूसी रक्षा मंत्रालय के विरूद्ध हो गया है। ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी बगावत का जग जाहिर किया है। येवगेनी ने रक्षा मंत्री से कहा है कि उन्हें पद से हटा दिया जाए।
माॅस्को में हाई अलर्ट
रूस में येवगेनी की ओर से एक शहर पर कब्जा करने की भी बात कही जा रही है। वैगनर की ओर से रोस्तोव शहर पर कब्जा किए जाने का दावा किया जा रहा है। वही इन स्थितियों को देखते हुए माॅस्को में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
कब्जे के लिए भेजे लड़ाके
अपनी बगावत को आक्रामक करते येवगेनी की ओर से अपने ग्रुप के लड़ाकों को रूसी रक्षा मंत्रालय के रोस्तोव आन डाॅन मुख्यालय पर कब्जा करने के लिए भी रवाना किया है। जिसे देखते हुए मास्को की सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिससे वहां टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां और सुरक्षाबद देखे जा सकते हैं।
येवेगेनी हैं नाराज
यूके्रन से युद्ध में येवगेनी ने रूस की सेना के साथ मिलकर लम्बा युद्ध लड़ा है। जिसमें वैगनर ग्रुप ने कई बार हथियार न होने पर रूसी सेना की पहले भी आलोचना की है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा चुके हैं।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…