दुनिया

Saudi Arabia Chand Raat 2024 : सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चाँद, जानें भारत में कब होगी ईद

Saudi Arabia Chand Raat 2024 : सऊदी अरब में कल ईद का चांद नहीं नजर आया है। कल 8 अप्रैल 2024 को सऊदी अरब में 29वां रमजान था। इस मौके पर सभी ने शव्वाल का चांद देखने की भरपूर कोशिश की लेकिन देर शाम तक सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने ईद का चांद नजर नहीं आने की पुष्टि करते हुए कहा कि ईद का चांद अब कल 9 अप्नैल को नजर आ सकता है। यानी सऊदी अरब में चांद रात (Saudi Arabia Chand Raat 2024) कब है ये आज साफ हो जाएगा। ऐसे में सऊदी में ईद उल फित्र का त्योहार कब मनाया जाएगा हम आपको बता रहे हैं। तो चलिए पूरे मामले पर नजर डाल लेते हैं।

यह भी पढ़ें : Dubai Eid Date 2024 : दुबई में ईद का चांद इतने बजे दिखेगा, खाड़ी देशों में रहने वाले मुस्लिम ध्यान दें

सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चाँद
(Saudi Arabia Chand Raat 2024)

कल शाम को सऊदी अरब के लोगों ने ईद उल-फित्र के चांद का बेसब्री से इंतजार किया लेकिन अफसोस की चांद के दीदार से लोग महरूम ही रहे। देर रात को हरमेन नाम के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया है कि सऊदी अरब में ईद का चांद (Saudi Arabia Chand Raat 2024) नहीं दिखा है। इस हिसाब से सऊदी अरब में ईद उल-फित्र का चांद मंगलवार की शाम को नजर आएगा। यानी सऊदी अरब में चांद रात (Saudi Arabia Chand Raat 2024) आज शाम 9 अप्रैल को होगी। सऊदी के सर्वोच्च न्यायालय ने इसकी पुष्टि करते हुए ईद 10 अप्रैल को मनाने का ऐलान किया है।

कब है रमजान का आखिरी दिन?

ऑस्ट्रेलियाई फतवा काउंसिल ने भी 8 अप्रैल को ऐलान किया कि बुधवार (10 अप्रैल 2024) को ऑस्ट्रेलिया में ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा। सऊदी अरब (Saudi Arabia Chand Raat 2024) और ऑस्ट्रेलिया के इस ऐलान से तय हो गया है कि शव्वाल का महीना 10 अप्रैल को ही शुरु होगा और 9 अप्रैल 2024 का दिन अरब देशों में आखिरी रमजान होगा।

यह भी पढ़ें : Saudi Arabia Eid 2024 Date : अरब में ईद इस दिन मनाई जाएगी, भारत में एक दिन बाद क्यों मनेगी ?

इन देशों में 10 अप्रैल को मनेगी ईद

अगर 8 अप्रैल को ईद का चांद नजर आ जाता तो सऊदी और खाड़ी देशों में आज 9 अप्रैल को ईद मनाई जाती लेकिन सऊदी अरब में सोमवार को चांद (Saudi Arabia Chand Raat 2024) नहीं दिखा। ऐसे में खाड़ी देशों में आज की शाम चांद नजर आ जाएगा। इस हिसाब से 10 अप्रैल को ईद न केवल सऊदी अरब बल्कि संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में भी मनाई जाएगी।

भारत में कब होगी ईद ?

दूसरी तरफ भारत की बात करें तो आज भारत में 9 अप्रैल को 29वां रोजा है। यानी कल आखिरी रमजान होगा और ईद का चांद बुधवार 10 अप्रैल की शाम को नजर आएगा। अगर आज यानी 9 अप्रैल को शव्वाल का चांद दिखता है तो 10 अप्रैल को ही भारत में भी ईद मनाई जाएगी, लेकिन ऐसा होगा नहीं। तो भारत में ईद का त्योहार 11 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा। टाइम जोन और भौगोलिक लोकेशन के आधार पर भारत में रमजान का महीना सऊदी से एक दिन बाद शुरू होता है। तो खाड़ी देशों में रह रहे हमारे मुस्लिम बंधुओं को तहे दिल से ईद मुबारक।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago