दुनिया

Saudi Arabia News : अरब में कैद भारतीय को मौत की सजा से बचाने के लिए लोगों ने जुटाये करोड़ों रुपये

Saudi Arabia News : ईद का त्योहार भारत के साथ अरब देशों में भी मनाया जा चुका है। सऊदी अरब में बड़ी मात्रा में भारतीय रहते हैं। केरल से भी बड़ी संख्‍या में लोग सऊदी अरब रोजगार की तलाश में जाते हैं। लेकिन कई बार भारतीय वहां आपराधिक हादसों में फंस जाते हैं। ऐसे मामलों में परिजनों की गुहार पर सरकार एक्टिव होती है और भारतीय नागरिकों को बचाने की कोशिश की जाती है। लेकिन, इस बार एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। केरल का एक बंदा जो कि सऊदी अरब (Saudi Arabia News) की जेल में पिछले 18 वर्षों से कैद है। इस शख्‍स को हत्‍या के एक मामले में मुजरिम करार देते हुए सजा-ए-मौत सुनाई गई है। इसे बचाने के लिए केरल में आम लोगों ने चंदे के जरिये 34 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। ताकि ‘ब्‍लड मनी’ का भुगतान कर बंदे की रिहाई की जा सके।

यह भी पढ़ें : Eid Kerala Saudi Arabia : सिर्फ अरब देशों को मानता है ये भारत का ये राज्य, एक दिन पहले मनाता है ईद

क्या है पूरा मामला ?

सऊदी अरब (Saudi Arabia News) में मौत की सजा पाए केरल के एक व्यक्ति को बचाने के लिए केरल के लोगों ने क्राउड फंडिंग यानी चंदे के जरिये से 34 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कोझिकोड के निवासी अब्दुल रहीम को बचाने के लिए केरल वासियों ने एक मिसाल पेश की है। रहीम को सजा से बचने के लिए ‘ब्लड मनी’ के तौर पर 18 अप्रैल से पहले करीब 34 करोड़ रुपये का भुगतान करना जरूरी है।

क्या होती है ब्लड मनी ?

‘ब्लड मनी’ का मतलब है कि सजा से बचने के लिए पीड़ित के परिवार को धन का भुगतान करना होता है। सऊदी अरब (Saudi Arabia News) में शरीयत का कानून लागू है। मुस्लिम कानून के तहत मुजरिम को पीड़ित परिवार को ब्लड मनी देनी होती है तब जाकर उसे रिहाई मिल पाती है। ऐसे में रहीम को बचाने के लिए केरल के लोगों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है।

18 साल से हवालात में बंद

रहीम पर साल 2006 में सऊदी अरब (Saudi Arabia News) में एक लड़के की हत्या के आरोप में मुकदमा चला और तब से वह 18 साल से जेल में बंद है। लोकल लोगों ने बताया कि दिव्यांग लड़के की दुर्घटनावश मृत्यु के बाद रहीम पर केस चलाया गया। मृत लड़के के परिवार द्वारा माफी देने से इनकार करने के बाद 2018 में रहीम को मौत की सजा सुनाई गई थी। तब से चंदे की राशि जुटायी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Saudi Arabia Eid 2024 Date : अरब में ईद इस दिन मनाई जाएगी, भारत में एक दिन बाद क्यों मनेगी ?

अमीर से लेकर आम आदमी ने की मदद

रहीम के लिए बनी एक्शन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शीर्ष अदालतों ने रहीम की रिहाई की सभी अपीलों को खारिज कर दिया था, लेकिन बाद में परिवार ने ब्लड मनी के बदले उसे रिहा करने पर मंजूरी दे दी। इसके बाद रियाद की 75 संस्थाओं, केरल के बिजनेसमैन, कई राजनीतिक संस्थाओं और आम लोगों ने मिलकर पैसा जमा करने में मदद की। फिल्मी केरल स्टोरी के बजाय ये वाली रियल केरल स्टोरी (Saudi Arabia News) के ऊपर मूवी बननी चाहिए।

Morning News India

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

35 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago